{"_id":"adf7146e71f258caf44a595a8c6eb316","slug":"indian-economy-showing-turnaround-adb-ups-2015-growth-to-6-3-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीबी ने बढ़ाया 2015 के लिए जीडीपी अनुमान ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एडीबी ने बढ़ाया 2015 के लिए जीडीपी अनुमान
नई दिल्ली/ एजेंसी
Updated Fri, 26 Sep 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
भारतीय अर्थव्यवस्था में दिखते सुधार के आधार पर एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने देश की आर्थिक विकास दर के अनुमान में बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन
एडीबी ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की विकास दर के अनुमान को 0.3 फीसदी बढ़ाते हुए 2015 में इसके 6.3 फीसदी रहने की उम्मीद जताई है। एडीबी ने आम चुनाव के बाद केंद्र में स्थिर सरकार बनने से मजबूत होते आर्थिक परिदृश्य का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
एडीबी की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आउटलुक 2014 अपडेट में कहा है कि भारत में एक नए सिरे से स्थितियों में सुधार दिख रहा है। लोकसभा चुनाव में निर्णायक जीत के बाद बनी नई सरकार आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने के लिहाज से केंद्र की पिछली सरकार की तुलना में बेहतर स्थिति में है।
विज्ञापन
इससे अर्थव्यवस्था के वापस पटरी पर लौटने की संभावनाओं को मजबूती मिली है। ऐसे में 2014 के लिए हम 5.5 फीसदी की विकास दर का अपना अनुमान कायम रखते हैं, पर 2015 के अनुमान को बढ़ा कर 6.3 फसदी कर रहे हैं। गौरतलब है इससे पहले एडीबी ने 2015 में जीडीपी की विकास दर 6 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।