फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Indian consumer confidence dips in August: ZyFin Research

कमजोर पड़ रहा है उपभोक्ताओं का भरोसा

Wed, 10 Sep 2014 09:17 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 10 Sep 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
Indian consumer confidence dips in August: ZyFin Research

रिसर्च फर्म जाइफिन की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय उपभोक्ताओं के भरोसे में कमी आई है। रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त में लगातार दूसरे महीने उपभोक्ताओं का भरोसा (कंज्यूमर कांफिडेंस) घटा है। हालांकि इसे अभी एक ट्रेंड नहीं कहा जा सकता, फिर भी इससे पता चलता है कि केंद्र में नई सरकार बनने से जगा उत्साह अब ठंडा पड़ रहा है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि नई सरकार बनने के बाद भी देश के आर्थिक हालात में कोई बड़ा बदलाव न दिखाई देने से लोगों के उत्साह में कमी आई है। इसके अलावा कंज्यूमर कांफिडेंस में कमी की प्रमुख वजहों में नौकरी की सुरक्षा (जॉब सिक्योरिटी) में कमी और बड़ी खरीद की इच्छा में कमी बनी रहना भी है।
विज्ञापन


अगस्त में देश का कंज्यूमर आउटलुक इंडेक्स (सीओआई) 43.6 अंक पर रहा। यह जुलाई की तुलना में 0.6 अंक कम रहा। इससे लोगों के खर्चे करने के रुझान में कमजोरी आने का पता चलता है। यह इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि इससे अर्थव्यवस्था में हो रहे सुधार की गति धीमी होने का संकेत मिलता है। हालांकि स्थिति को बहुत खराब नहीं माना जा सकता, क्योंकि अगस्त का सूचकांक 2013 के 12 महीनों के दौरान दर्ज किए गए स्कोर से ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया है कि उपभोक्ताओं के भरोसे को जांचने के लिए देश के 18 शहरों में 4,000 लोगों पर सर्वे किया गया। इसमें केवल 7 शहरों में कंज्यूमर कांफिडेंस में जुलाई की तुलना में मजबूती देखने को मिली। सुधार दिखने वाले प्रमुख शहरों में मंगलोर, हैदराबाद, दिल्ली, इंदौर और मुंबई शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed