{"_id":"14197e9921c2c425bc8333d631ef880e","slug":"india-would-catch-up-with-china-s-growth-by-2017-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन की विकास दर के बराबर पहुंच जाएगा भारत: विश्व बैंक ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
चीन की विकास दर के बराबर पहुंच जाएगा भारत: विश्व बैंक
एजेंसी
Updated Thu, 15 Jan 2015 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों से उत्साहित विश्व बैंक का कहना है कि 2016-17 में भारत चीन की आर्थिक विकास दर के बराबर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विश्व बैंक के चीफ इकनॉमिस्ट और सीनियर वाइस प्रेसीडेंट कौशिक बसु ने पत्रकारों को बताया कि हमारा विश्लेषण है कि भारत 2016 और 2017 में चीन की ग्रोथ की बराबरी कर लेगा।
विज्ञापन
बसु ने कहा कि चीन की आर्थिक विकास दर ऊंची बनी रहेगी, लेकिन इसमें थोड़ी आनी शुरू हो जाएगी और 2017 तक 6.9 फीसदी पहुंच जाएगी। पिछले कुछ समय के दौरान यह पहली बार होगा जब भारत की आर्थिक विकास दर चीन के बराबर हो जाएगी।
विज्ञापन
विश्व बैंक ने 2014 में भारत की विकास दर 5.6 फीसदी और 2015 में विकास दर 6.4 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। वहीं विश्व बैंक ने चीन की विकास दर 2014 में 7.4 फीसदी और 2014 में 2015 7.1 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।
इस बीच विश्व बैंक ने यह भी कहा है कि पिछले 30 वर्षों से ऊंची आर्थिक विकास दर दर्ज करने वाले चीन के लिए 7 फीसदी आर्थिक विकास दर के साथ जीना सीखना होगा। यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए एक चुनौती हो