{"_id":"71a411e5ef838e7348b43d6d29775d26","slug":"india-will-export-onion","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याज का दाम बढ़ाने की तैयारी में जुटी सरकार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
प्याज का दाम बढ़ाने की तैयारी में जुटी सरकार
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 Dec 2013 09:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले महीने तक प्याज की महंगाई पर लगाम कसने के लिए निर्यात रोकने में जुटी सरकार को अब अपनी रणनीति बदलनी पड़ी है। महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज के भाव 7 रुपए किलो तक गिरने के बाद सरकार इसके निर्यात की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
इसके लिए प्याज का न्यूनतम निर्यात मूल्य 800 डॉलर प्रति टन से घटाकर 350 डॉलर प्रति घन करने का फैसला किया है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार मंडियों में प्याज की बढ़ती आवक और थोक भाव में गिरावट को देखते हुए सरकार ने न्यूनतम निर्यात मूल्य घटाकर 350 डॉलर प्रति टन तय किया है। इससे प्याज के निर्यात और कीमतों में संतुलन लाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्याज की महंगाई को देखते हुए गत एक नंवबर को सरकार ने न्यूनतम निर्यात मूल्य बढ़ाकर 1,150 डॉलर प्रति टन किया था।
नई फसल आने के बाद कीमतों में कमी को देखते हुए 10 दिसंबर को यह भाव 800 डॉलर प्रति टन तय हुआ, लेकिन महाराष्ट्र समेत कई राज्यों की मंडियों में प्याज की दुर्दशा के चलते सरकार को निर्यात भाव में भारी कटौती का फैसला करना पड़ा है।
विज्ञापन