फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   India tops in terms of business sentiment

कारोबारी धारणा के मामले में भारत अव्वल

Tue, 24 Jun 2014 04:01 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Tue, 24 Jun 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
India tops in terms of business sentiment

नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बनी सरकार के आर्थिक विकास को गति देने के लिए सुधार प्रक्रिया में तेजी लाने की उम्मीद में भारत में कारोबारी धारणा में काफी मजबूती आई है।

विज्ञापन


शोध सलाह देने वाली एजेंसी ग्रांट थार्नटन की इंटरनेशनल बिजनेस रिपोर्ट (आईबीआर) के मुताबिक इस वर्ष की दूसरी तिमाही में देश में कारोबारी भरोसे का स्तर 86 फीसदी पर रहा। इसके साथ ही इस मामले में भारत दुनिया में प्रथम स्थान पर पहुंच गया। आईबीआर के अनुसार कारोबारी भरोसे का ग्लोबल औसत 46 फीसदी रहा।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार केंद्र की नई सरकार ने अर्थव्यवस्था को गति देने और विदेशी निवेश आकर्षित करने को अपने एजेंडे में शामिल किया है। सरकार ने देश में कारोबारी धारणा को मजबूत करने के लिए समावेशी विकास, नियामक सुधार और पारदर्शी नीतिगत माहौल तैयार करने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक 93 फीसदी कारोबारियों ने आय में बढ़ोतरी की और 90 फीसदी ने मुनाफे में वृद्धि की उम्मीद जताई है। इसके साथ ही 76 फीसदी कंपनियों ने अगले एक वर्ष में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार देने, 37 फीसदी कारोबारियों ने नए कारोबार में निवेश करने और 41 फीसदी ने संयंत्र एवं मशीनरी में निवेश करने की बात कही है।

रिपोर्ट में कारोबारी धारणा को बाधित करने वाले कुछ अवरोधकों को भी रेखांकित किया गया है। जैसे कि 62 फीसदी कारोबारियों ने वित्त के अभाव की बात कही है। इसी तरह से 71 फीसदी कारोबारियों ने देश में कडे़ नियमों को बड़ी बाधा बताया है।

इसके साथ ही 59 फीसदी का मानना है कि कुशल कर्मचारियों की कमी है। परिवहन की समस्या, ईंधन की कीमत में हो रही बढ़ोतरी और डॉलर के मुकाबले रुपये में जारी गिरावट को 52 फीसदी कारोबारी बड़ी चुनौती के रूप में देखते हैं।


रिपोर्ट में 54 फीसदी कंपनियों को अगले एक वर्ष में आर्थिक विकास की रफ्तार तेज होने, 51 फीसदी को बिक्री बढ़ने, 45 फीसदी को उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलने और 32 फीसदी को नए उत्पाद पेश करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed