{"_id":"6357ef01af38875356b8af402fad7434","slug":"india-to-see-robust-hiring-activities-in-next-3-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले तीन माह में होगी नौकरियों की बरसात","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अगले तीन माह में होगी नौकरियों की बरसात
एजेंसी
Updated Sat, 28 Jun 2014 09:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय नियोक्ता अगले तीन माह में नई नियुक्तियों की गतिविधियां तेज कर सकते हैं। खास कर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और इससे जुड़े उद्योगों के सेक्टर में भर्ती की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जॉब पोर्टल माईहायरिंगक्लबडॉट कॉम द्वारा किए गए एंप्लायमेंट आउटलुक सर्वे में कहा गया है कि आगामी तिमाही में भारतीय कंपनियां भर्ती प्रक्रिया में तेजी ला सकती हैं। सर्वे के निष्कर्ष भारत में किए गए ऑनलाइन इंटरव्यू पर आधारित हैं। इसमें 5,413 नियोक्ताओं को शामिल किया गया।
विज्ञापन
नियोक्ताओं का अनुमान है कि मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में कर्मचारियों की संख्या बढ़ेगी।
माईहायरिंगक्लबडॉटकॉम की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है कि 78 फीसदी नियोक्ताओं ने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का अनुमान जताया है वहीं 4 फीसदी नियोक्ताओं ने कर्मचारियों की संख्या कम होने की बात कही है और 14 फीसदी नई नियुक्तियों के परिदृश्य में कोई बदलाव नहीं देख रहे हैं।
विज्ञापन
नेट एंप्लायमेंट आउटलुक + 42 है, जो कि सकारात्मक है। माईहायरिंगक्लबडॉटकॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि पिछली तिमाही की तुलना में भर्ती का इरादा कंपनियों में मजबूत दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि हम नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए सभी सेक्टरों में बेहतर अवसर दिख रहे हैं। नई नियुक्तियों की गतिवधियां बेहतर होंगी।
अगर क्षेत्र की बात करें तो दक्षिण भारत नई नियुक्तियों को लेकर ज्यादा आशावादी है। इस क्षेत्र के लिए नेट एंप्लायमेंट आउटलुक + 28 फीसदी रहा है।
इसके बाद + 26 नेट एंप्लायमेंट आउटलुक के साथ उत्तर और पश्चिम भारत हैं। पूर्वी भारत के लिए नेट एंप्लायमेंट आउटलुक +20 है।