{"_id":"c8e6b86a-8172-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"india-to-get-its-first-all-womens-bank-says-chidambaram-in-budget-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में खुलेंगे महिलाओं के लिए बैंकः चिदंबरम","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
देश में खुलेंगे महिलाओं के लिए बैंकः चिदंबरम
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 28 Feb 2013 12:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने देश में महिलाओं के लिए विशेष बैंक खोलने की घोषणा की है। आम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि आगामी वित्त वर्ष में महिलाओं के लिए बैंक खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस साल अक्टूबर में महिला बैंक योजना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। चिदंबरम ने महिला बैंक योजना को शुरू करने के लिए 1000 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में महिलाओं के विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘सरकार महिलाओं का विकास चाहती है और इसके लिए कई नीतिगत फैसले लिए गए हैं। इनका असर भी दिखना शुरू हो गया है।’ महिला सुरक्षा को और मजबूती देने के लिए बजट में एक हजार करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
देश की महिलाओं और बच्चों के विकास के लिए बजट में 200 करोड़ रुपये की नई योजना शुरू करने की घोषणा की गई। बजट में मिड डे मील के लिए 13215 करोड़ रुपये का भी प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
चिदंबरम ने सेहत और शिक्षा को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए बजट में मेडिकल शिक्षा के लिए 4727 करोड़ रुपये जबकि मानव संसाधन पर 66 हजार करोड़ रखे हैं।