फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   India’s economic growth expected to improve this fiscal

चालू वित्त वर्ष में सुधरेगी विकास दर : जेटली

Fri, 18 Jul 2014 10:33 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 18 Jul 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
India’s economic growth expected to improve this fiscal

अर्थव्यवस्था की अच्छी तस्वीर दिखाते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने उम्मीद जताई कि भारत की विकास दर 2013-14 के 4.7 फीसदी के मुकाबले चालू वित्त वर्ष में बेहतर होगी। उन्होंने संकेत दिए कि अर्थव्यवस्था में रिकवरी हो रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि औद्योगिक उत्पादन बढ़ने, राजकोषीय स्थिति सुदृढ़ होने और वैश्विक आर्थिक हालातों में सुधार का घरेलू अर्थव्यवस्था सकारात्मक असर होगा और विकास दर में तेजी आएगी। संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2013-14 पेश करते हुए जेटली ने चालू वित्त वर्ष में विकास दर 5.4 से 5.9 फीसदी के बीच रहने का अनुमान जताया था।
विज्ञापन


जेटली ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि देश की आर्थिक विकास दर में 2013-14 की तुलना में 2014-15 के दौरान सुधार आने की उम्मीद है। तेल कीमतों में स्थिरता के पूर्वानुमान, राजकोषीय सेहत सुधरने और वैश्विक अर्थव्यवस्था में रिकवरी का 2014-15 में देश की जीडीपी पर सकारात्मक असर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेश में सुस्ती के चलते पिछले दो वित्त वर्ष से देश की विकास दर 5 फीसदी के दायरे में बनी हुई है। वित्त मंत्री ने कहा कि कमजोर कारोबारी धारणा, वैश्विक सुस्ती, निर्यात में कमी, इंफ्रास्ट्रक्चर बाधाएं और ब्याज दरों में बढ़ोतरी के चलते निवेश में सुस्ती आई है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार अर्थव्यवस्था की संकेतकों पर निगरानी बनाए हुए हैं। देश की निवेश दर 2011-12 के 35.5 फीसदी से घटकर 2012-13 में 34.8 फीसदी पर आ गई।


भाजपा के अनुराग ठाकुर के सवाल के जवाब में जेटली ने कहा कि स्विस बैंक खाताधारकों के खिलाफ कर संबंधी कार्रवाइयां शुरू हो चुकी हैं। एसआईटी खातों की विस्तृत जानकारी ले रही है। खाताधारकों की एक अलग सूची की मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए जेटली ने कहा कि स्विस अधिकारियों ने ऐसी किसी सूची की मौजूदगी से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed