फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   india's domestic air traffic declined by 9 pc in feb: iata

देश में हवाई सफर करने वालों की संख्या घटी

Thu, 04 Apr 2013 08:36 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 04 Apr 2013 08:36 PM IST
विज्ञापन
india's domestic air traffic declined by 9 pc in feb: iata

विमानन कंपनियों द्वारा सस्ते में सफर कराने की तमाम पेशकश के बावजूद देश में हवाई यात्रा करने वालों की संख्या में कमी आना चौंकाने वाली खबर है।

विज्ञापन


वैश्विक विमानन कंपनियों की संस्था आईएटीए के मुताबिक गत फरवरी माह में भारत के घरेलू हवाई यातायात में 9 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। जबकि, इस अधिक के दौरान घरेलू उड़ानों में औसतन करीब एक तिहाई सीटें खाली रहीं।
विज्ञापन


इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में भारत का घरेलू यातायात पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 9.1 फीसदी घटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गिरावट उस वक्त आई है, जब वैश्विक स्तर पर हवाई यात्रियों की मांग में 3.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आईएटीए का कहना है कि फरवरी में भारत में कुल पैसेंजर लोड फैक्टर घटकर 74.5 फीसदी पर आ गया। यानी, इस दौरान भारत में एक हवाई जहाज में औसतन 74.5 फीसदी सीटें ही भर पाई।


आईएटीए का कहना है कि अर्थव्यवस्था में सुस्ती के अलावा भारतीय विमानन कंपनियां पहले की तुलना में अपनी क्षमता कम कर रही हैं। फरवरी में कंपनियों ने अपनी क्षमता में 7.5 फीसदी की कमी की है। वैश्विक स्तर पर हवाई यात्रियों की बढ़ती मांग को देखें, तो भारत के घरेलू हवाई यातायात में गिरावट एक अपवाद दिखाई पड़ता है।

वैश्विक स्तर खासकर विकसित हो रहे देशों में मजबूत होते कारोबारी भरोसे की बदौलत हवाई यात्रा की मांग में तेजी आ रही है। पिछले अक्तूबर से अब तक वैश्विक स्तर पर यात्रियों की मांग में सालाना 9 फीसदी की दर से बढ़ोतरी हुई है। यह 2012 के पहले नौ महीनों की तुलना में करीब दोगुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed