फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   India ranks 93rd in Forbes’ list of best nations for business

कारोबार के लिए बेहतर देशों की सूची में पिछड़ा भारत

Sat, 20 Dec 2014 09:38 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Sat, 20 Dec 2014 09:38 AM IST
विज्ञापन
India ranks 93rd in Forbes’ list of best nations for business
इस वर्ष फोर्ब्स दरा तैयार की गई कारोबार के लिए बेहतर देशों की सूची में भी भारत का प्रदर्शन खराब रहा है। 146 देशों की इस सूची में भारत का स्थान 93 वां रहा है।
विज्ञापन


इस सूची में भारत मैक्सिको, कजाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देशों से भी पीछे है। सूची में भारत के समक्ष गरीबी और भ्रष्टाचार की चुनौतियों की बात कही गई है। भारत को इन चुनौतियों से निपटने की जरूरत है।
विज्ञापन


कारोबार के लिए बेहतर देशों की फोर्ब्स की 9 वीं सालाना रैंकिंग में डेनमार्क शीर्ष पर है। इसके बाद हांग कांग, न्यूजीलैंड, आयरलैंड और स्वीडन का स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोर्ब्स का कहना है कि कारोबार के माहौल की बात करें तो अमेरिका कई विकसित देशों से पीछे है और यह अंतर लगातार बढ़ रहा है। इस वर्ष फोर्ब्स की सूची में अमेरिका का स्थान 18 वां है और अमेरिका पिछले वर्ष की तुलना में चार स्थान नीचे आया है।

2009 के बाद से लगातार पांचवे वर्ष अमेरिका फोर्ब्स की सूची में फिसलता रहा है। 2009 में फोर्ब्स की सूची में अमेरिका का स्थान दूसरा था।

भारत के बारे में फोर्ब्स का का कहना है कि भारत एक खुले बाजार वाली अर्थव्यवस्था की तौर पर विकसित हो रहा है, लेकिन बीते समय की नीतियों के निशान अब भी मौजद हैं।


युवा आबादी और तुलनात्मक तौर पर निर्भरत की दर कम होने, बचत और निवेश की बेहतर दर वैश्विक अर्थव्यवस्था में एकीकरण के कारण लंबी अवधि में भारत की ग्रोथ की संभावनाएं सकारात्मक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed