फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   india ranked on 8 in global list of multi millioners

भारत में बढ़ रही है करोड़पतियों की तादाद

Wed, 06 Aug 2014 07:53 PM IST
Updated Wed, 06 Aug 2014 07:53 PM IST
विज्ञापन
india ranked on 8 in global list of multi millioners

जिन देशों में सबसे ज्यादा करोड़पति लोग रहते हैं उनमें भारत का नंबर आठवां है। कई बड़े देशों को पीछे छोड़कर भारत आगे बढ़ा है। टीओआई की खबर के मुताबिक भारत में करोड़पतियों की संख्या इतनी तेजी से बढ़ी है कि उसने आस्ट्रेलिया, रूस और फ्रांस जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन


हाल में ही जारी किए गए वेल्थ इंडेक्स के मुताबिक भारत आठवें स्थान पर पहुंच गया है। इस सूची में भारत से ऊपर अमेरिका, चीन, जर्मनी और इंग्लैंड जैसे ही देश हैं। वहीं सिंगापुर और कनाडा भारत से नीचे हैं।

विज्ञापन

भारत में 14,800 करोड़पति

india ranked on 8 in global list of multi millioners

वेल्‍थ इंडेक्‍स के मुताबिक भारत में 14,800 करोड़पति है। अकेले मुबंई में कुल 2700 से ज्यादा लोग इस सूची में शामिल है। मुबंई अकेला शहर है जो पूरे विश्‍व के 30 शहरों में अपना स्‍थान इस सूची में बना पाया।

इस सूची के मुताबिक शहरों की सूची में सबसे ज्यादा 15,400 करोड़पति हांगकांग में, 14,300 करोड़पति न्यूयार्क में, लंदन में 9700, मास्को में 7600,  लॉस एंजिल्स 7,400  और सिंगापुर में 6,600 करोड़पति हैं।

अमेरिका इस सूची में नंबर 1 पर

india ranked on 8 in global list of multi millioners

सभी देशों की सूची में अमेरिका पहले नंबर पर है जिनके पास 60 करोड़ रुपए की संपत्ति है। अमेरिका में कुल 183,500, चीन में 26,600, जर्मनी में 26,600, यूके में 21,700, जापान में 21,000, ‌स्विटजरलैंड में 18,300 और हांगकांग में 15,400 लोगों में प्रत्येक के पास 10 मिलियन डॉलर की संपत्ति है।

विज्ञापन

पूरी दुनिया में 13 लाख करोड़पति

india ranked on 8 in global list of multi millioners

पिछले दस सालों में करोड़पतियों की संख्या में बहुत तेजी से बढ़ोतरी हुई है। करोड़पतियों की संख्या में 71 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जून 2014 के आंकड़ो के मुताबिक पूरी दुनिया में 13 लाख लोग करोड़पतियों की सूची में हैं। उनमें से 4,95,000 लोग मल्टी मिलिनियर की सूची में शामिल है।

करोड़पतियों की सूची में अमेरिका पहले नंबर पर है। वहीं उसके बाद जापान और इंग्लैंड का नंबर आता है। इस सूची में चीन और भारत का स्‍थान नीचे आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed