सब्जियों के निर्यात से रोक हटवाने की कवायद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरोपीय संघ की तरफ से भारत से सब्जी के आयात पर लगे प्रतिबंध को समाप्त करवाने के लिए भारत पूरी कवायद में जुट गया है।
यूरोपीय संघ की तरफ से आम के आयात पर लगे प्रतिबंध को हटाने के बाद सब्जियों के आयात पर लगी पाबंदी को हटने की उम्मीद जग गई है।
वाणिज्य मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक भारत इस मामले को यूरोपीय संघ के साथ व्यापारिक मसलों पर होने वाले वार्ता में निश्चित रूप से उठाएगा। यूरोपीय संघ ने भारत से अरबी, बैगन, तोरी व करैला के आयात पर प्रतिबंध लगा रखा है। वहीं, सऊदी अरब ने भी भारत से आने वाली हरी मिर्च पर रोक लगा रखी है।
यूरोपीय संघ व सऊदी अरब भारतीय उत्पाद में कीटनाशक व अन्य स्वास्थ्य संबंधी मामलों की वजह से यह प्रतिबंध लगाया है।
वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक वित्त वर्ष 2014-15 के अप्रैल-जनवरी के मुकाबले फल व सब्जी के निर्यात में पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 14.02 फीसदी की गिरावट आई है। इस साल फरवरी में फल व सब्जी के निर्यात में 6.49 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक यूरोपीय संघ की तरफ से कई सब्जियों के आयात पर प्रतिबंध की वजह से सब्जियों के निर्यात में कमी नहीं आई है। यह एक प्रमुख वजह है, लेकिन निर्यात मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मांग व आपूर्ति पर निर्भर करता है।
वाणिज्य मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक सऊदी अरब की तरफ से हरी मिर्च के आयात पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए सरकार कोशिशें कर रही है। खाद्य उत्पाद की जांच के लिए 31 प्रयोगशालाएं स्थापित की गई है। इन प्रयोगशालाओं में जांच के बाद ही यह तय किया जाएगा कि उस उत्पाद को पैक किया जा सकता है या नहीं।