फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   india not agree on WTO pact without assurance on food security.

खाद्य सुरक्षा के बगैर भारत को व्यापार समझौता मंजूर नहीं

Sat, 26 Jul 2014 12:17 AM IST
अजीत सिंह / अमर उजाला दिल्ली
अजीत सिंह / अमर उजाला दिल्ली Updated Sat, 26 Jul 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में भारत ने अपने खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम को लेकर कड़ा रुख अपना लिया है। डब्ल्यूटीओ की आम सभा में भारत ने साफ कह दिया है कि खाद्य सुरक्षा पर भारत की चिंता का स्थायी समाधान निकले बगैर व्यापार की सहूलियत बढ़ाने के समझौते का समर्थन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, डब्ल्यूटीओ के ट्रेड फेसिलिटेशन एग्रीमेंट के साथ खाद्य सुरक्षा और अल्प विकसित देशों की मदद के पैकेज के मुद्दे को शामिल करना जरूरी है। शुक्रवार को जेनेवा में डब्ल्यूटीओ जनरल काउंसिल की बैठक में भारत ने औपचारिक तौर पर अपना रुख स्पष्टï किया है। गौरतलब है कि आगामी ३१ जुलाई तक विश्व व्यापार संगठन अंतरराष्टï्रीय व्यापार की बढ़ावा देने के लिए एक समझौते को अंतिम रूप देने में जुटा है। यह कदम गत दिसंबर में डब्ल्यूटीओ के बाली सम्मेलन में बनी सहमति के आधार पर उठाया जा रहा है। लेकिन विश्व व्यापार से जुड़े समझौते पर आगे बढ़ते हुए के साथ खाद्य सुरक्षा की चिंताओं के स्थायी समाधान को नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


भारत ने डब्ल्यूटीओ केसामने कुछ चार बिंदु रखे हैं। जिसमें खाद्य सुरक्षा केलिए भंडारण सीमा तय करने के मुद्दे पर एक विशेष सत्र बुलाने का सुझाव दिया गया है। इसके अलावा ३१ दिसंबर, २०१४ तक खाद्य सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं केसमाधान के लिए संस्थागत व्यवस्था बनानी की जरूरत बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed