फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   India is the second largest in debit card fraud

डेबिट कार्ड धोखाधड़ी में भारत दूसरे स्थान पर

Thu, 26 Jun 2014 09:30 PM IST
पुणे/एजेंसी
पुणे/एजेंसी Updated Thu, 26 Jun 2014 09:30 PM IST
विज्ञापन
India is the second largest in debit card fraud

डेबिट और क्रेडिट कार्ड ने जहां लोगों के रोजमर्रा के जीवन को काफी आसान बना दिया है।

विज्ञापन


वहीं, इन कार्डों से होने वाली धोखाधड़ी की फेहरिस्त भी लंबी होती जा रही है और डेबिट कार्ड धोखाधड़ी के मामले में भारत दुनिया में दूसरे पायदान पर है।

शोध सलाह देने वाली एजेंसी एसीआई वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक 2013 में देश में डेबिट कार्ड धोखाधड़ी की दर 32 फीसदी रही, जबकि वर्ष 2012 में यह 21 फीसदी रही थी।

पिछले पांच वर्षों में पूरी दुनिया में चार में से एक उपभोक्ता इस तरह की धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं।

बीस देशों के 6,100 से अधिक डेबिट, क्रेडिट और प्रीपेड कार्ड उपभोक्ताओं के सर्वेक्षण में भारत के 41 फीसदी उपभोक्ताओं ने पिछले पांच वर्षों में उनके साथ धोखाधड़ी होने की बात मानी है, जबकि 2012 में 37 फीसदी लोगों ने ऐसी धोखाधड़ी की बात स्वीकार की थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में पूरी दुनिया में संयुक्त अरब अमीरात पहले स्थान है और उसके बाद चीन, भारत और अमेरिका का स्थान है।

रिपोर्ट में 28 फीसदी भारतीयों ने कहा कि ऐसी धोखाधड़ी की वजह से ही उनके बैंक ने पिछले वर्षों में उन्हें केवल एक बार ही डेबिट, क्रेडिट और प्रीपेड कार्ड भेजा है। अकेले 2013 में धोखाधड़ी की 1,367 घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में देश के 34 फीसदी उपभोक्ताओं का कहना है कि कार्डों की धोखाधड़ी के मद्देनजर वित्तीय संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुरक्षा से वे खुश नहीं हैं।

बैंकों की निष्क्रियता की वजह से 58 फीसदी उपभोक्ताओं ने अपना अकाउंट दूसरे बैंकों में खुलवाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed