फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   india-iran-unitednation-import-tehran-oil-veerappa-moily-manmohansingh

इस देश से आएगा पेट्रोल तो भारत के बचेंगे 57,000 करोड़ रुपए

Fri, 06 Sep 2013 06:04 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Fri, 06 Sep 2013 06:04 PM IST
विज्ञापन
india-iran-unitednation-import-tehran-oil-veerappa-moily-manmohansingh
पेट्रोल आयात को लेकर लगातार घाटा झेल रहा अपना देश एक बार में ही 57,000 करोड़ रुपए बचा सकता है। इसके लिए उसे अपने एक पड़ोसी देश से कच्चे तेल का आयात करना होगा।
विज्ञापन


देश के पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सुझाव दिया है कि देश में तेल आयात के चलते होने वाले घाटे को रोकने के लिए पड़ोसी देश ईरान से क्रूड ऑयल का आयात किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


टीएनएन के मुताबिक पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने अपने पत्र में लिखा है कि अगर ईरान से पेट्रोल आयात किया जाता है तो सरकार एक बार में ही 57000 करोड़ रुपए बचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी प्रभावित नहीं होगा।

पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वित्त मंत्री पी.चिदंबरम को लिखे पत्र में कहा है कि अभी तक भारत ने ईरान से 20 लाख टन क्रूड ऑयल का आयात किया है।

अभी भारत 110 लाख टन तेल का आयात ईरान से करके 57,000 करोड़ रुपए बचा सकता है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि भारत ने पिछले वर्ष 130 लाख टन तेल का आयात था।


इस समय ईरान पर न्यूक्लियर प्रोग्राम को चालू रखने के कारण संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्रतिबंध लगा रखा है। इससे दूसरे देशों के उसके व्यापार करने पर भी प्रतिबंध है।

इसी के चलते पिछले कुछ समय से भारत ने तेहरान के साथ अपने व्यापार को भी घटाया है। इसकी वजह से ईरान से तेल आयात में दिक्कत का सामना भी करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed