फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   india infosys denies report of firing 5000 staff

छंटनी की कोई योजना नहीं: इनफोसिस

Fri, 04 Jan 2013 11:27 PM IST
बंगलूरू/एजेंसी
बंगलूरू/एजेंसी Updated Fri, 04 Jan 2013 11:27 PM IST
विज्ञापन
india infosys denies report of firing 5000 staff

देश की अग्रणी आईटी कंपनियों में शुमार इनफोसिस माकूल प्रदर्शन न कर पाने वाले अपने 5,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की खबर को खारिज करते हुए कहा है कि उसकी ऐसी कोई योजना नहीं है। इनफोसिस का कहना है कि हालांकि उसके इस रुख से कंपनी के सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों (क्रॉनिक अंडरपरफार्मर्स) को भी इस बात का भरोसा मिल जाएगा कि वह नौकरी में बने रहते हुए अपने दैनिक कामकाज से जुड़े रहेंगे।

विज्ञापन


कंपनी का कहना है कि कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की किसी योजना पर काम नहीं कर रही है और मीडिया रिपोर्ट में बताई गई अंडरपरफार्मरों की 5,000 की संख्या भी वास्तविकता से काफी अधिक है। कंपनी ने कहा कि हमने अपने कर्मचारियों के प्रदर्शन के आकलन और उसमें सुधार लाने के लिए एक काफी कार्यदक्ष प्रबंधन प्रणाली लागू कर रखी है, जो अनवरत काम करती रहती है।
विज्ञापन


कर्मचारियों के प्रदर्शन की समीक्षा हमारे यहां कोई एक बार या कभी-कभी किया जाने वाला काम नहीं है। गौरतलब है कि इनफोसिस में इस समय करीब डेढ़ लाख कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी द्वारा लागत में कमी लाने की बात कहते हुए इनमें से अच्छा प्रदर्शन न कर पाने वाले पांच हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाने की बात हाल में एक मीडिया रिपोर्ट में कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed