फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   india Inc to give 11 pc salary hike to employees in fy13

कारपोरेट जगत को 11 फीसदी के इंक्रीमेंट की उम्मीद

Sun, 02 Dec 2012 09:36 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 02 Dec 2012 09:36 PM IST
विज्ञापन
india Inc to give 11 pc salary hike to employees in fy13

विशेषज्ञों का मानना है कि सुस्त आर्थिक गतिविधियों के कारण इस बार देश के कारपोरेट जगत के कर्मचारियों के वेतन में औसतन 11 फीसदी की दर से बढ़ोत्तरी होगी जो कि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में कुछ कम है। पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान इन कर्मचारियों को 12 से 13 फीसदी की वेतन वृद्धि हासिल हुई थी।

विज्ञापन


एक आनलाइन सर्वे में यह पता चला है कि उड्डयन क्षेत्र में औसतन वेतन बढ़ोत्तरी सात फीसदी होने की उम्मीद है जबकि रिटेल कंपनियों में काम करने वालों को 13 फीसदी तक की वेतन वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन


आनलाइन सर्वे करने करने वाली “माईहाइरिंग डॉट काम”  के सीईओ राजेश कुमार का कहना है कि भारतीय कारपोरेट जगत में होने वाली औसतन वेतन बढ़ोत्तरी दहाई में रहने की उम्मीद है। बाजार को देखते हुए यह औसतन 11 फीसदी रहेगी जो कि पिछले साल की तुलना में एक से दो प्रतिशत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपेक्स एचआर सॉल्यूशन के एम डी विष्णु शंकर का भी कहना है कि इस वित्तीय वर्ष में लगभग 11 फीसदी की वेतन वृद्धि की उम्मीद है। जब इंक्रीमेंट देने का समय होगा तब कंपनियां आर्थिक हालातों में अस्थिरता जैसे मुद्दों को ध्यान में रखेंगे।

कुछ अन्य विशेर्षों का मानना है कि पिछले साल की तुलना में इस साल कम इंक्रीमेंट देने की प्रमुख वजह कमजोर आर्थिक बढ़त है। इसके पीछे भारी मुद्रास्फीति, ऊंची ब्याज दर और विश्व भर में मंदी के हालात हैं।

सर्वे में शामिल 2400 सीनियर एक्जीक्यूटिव और 1,4500 कर्मचारियों में से 84 फीसदी को इस वित्तीय वर्ष में वेतनवृद्धि की उम्मीद है। यह पिछले साल की तुलना में तीन फीसदी कम है। टेलीकॉम, इंजीनियरिंग और उत्पादन क्षेत्र में आठ फीसदी की वेतनवृद्धि हो सकती है।

रियल स्टेट, आटोमोबाइल, फार्मा और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में दस फीसदी का इंक्रीमेंट मिल सकता है। आईटी, बैंकिंग, वित्त और टेक्सटाइल सेक्टर में औसतन 11 फीसदी जबकि एफएएमसीजी में 12 फीसदी वेतनवृद्धि हो सकती है।


सैट एन मर्क मैनपावर कंसल्टेंट की निदेशक प्राची कुमारी का कहना है कि आर्थिक दिक्कतों का सामना करने के बावजूद कंपनियां इंक्रीमेंट और बोनस देना चाहती हैं ताकि उनके कर्मचारियों के बीच स्वस्थ माहौल बना रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed