फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   India Inc promises 10 lakh new jobs in 2015

निजी क्षेत्र में इस साल मिल सकती हैं 10 लाख नौकरियां

Fri, 02 Jan 2015 09:21 AM IST
नई दिल्ली/ एजेंसी
नई दिल्ली/ एजेंसी Updated Fri, 02 Jan 2015 09:21 AM IST
विज्ञापन
India Inc promises 10 lakh new jobs in 2015

रोजगार तलाश रहे और नौकरी कर रहे दोनों ही तरह के लोगों के लिए नया साल मन की मुराद पूरी करने वाला साबित हो सकता है। एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक देश के निजी क्षेत्र में इस साल कंपनियां करीब 10 लाख नई नौकरियां दे सकती हैं। इसके अलावा कंपनियां अपने मौजूदा कर्मचारियों को 40 फीसदी तक की वेतन वृद्धि भी दे सकती हैं।

विज्ञापन


जॉब पोर्टल माई हायरिंग क्लब डॉट कॉम द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल निजी क्षेत्र में कर्मचारियों की औसत वेतन वृद्धि 15 से 20 फीसदी के दायरे में रहेगी। यह वर्ष 2014 की 10 से 12 फीसदी की औसत वेतन वृद्धि से बेहतर है। सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को इस साल 20 से 40 फीसदी तक की वेतन वृद्धि मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक ई-कॉमर्स जैसे अपेक्षाकृत नए क्षेत्रों में इस साल कर्मचारियों का वेतन सेक्टरों के मुकाबले ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष में देश की आर्थिक विकास दर (जीडीपी) पिछले साल के पांच फीसदी से नीचे के स्तर से सुधर कर 5.5 फीसदी के दायरे में रहने के आसार हैं। इससे सभी सेक्टरों के कारोबारी माहौल में सुधार होने की उम्मीद है, जिससे इन क्षेत्रों में रोजगार की स्थिति में मजबूती देखने को मिलेगी। इसे देखते हुए मानव संसाधन विशेषज्ञों का मानना है कि 2015 में नौकरियों के बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी। कंपनियां इस साल बड़ी संख्या में भर्तियां करने का रुख अपनाती दिखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक कई ग्लोबल कंपनियां इस साल भारत में अपने कारोबार की शुुरुआत कर सकती हैं। ऐसे में देश में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक 2015 में आईटी, आईटीईएस और एफएमसीजी जैसे सेक्टरों में 9.5 लाख नई नौकरियां दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा नौकरी तलाश रहे लोगों को इस साल ई-कॉमर्स, बैंकिंग व फाइनेंस और रिटेल क्षेत्र में भी रोजगार मिल सकता है।


ग्लोबल सलाहकार हे ग्रूप और एऑन हेविट के अनुसार भारतीय कंपनियां 2015 में अपने कर्मचारियों के वेतन में 10 से 18 फीसदी के बीच इजाफा करेंगीं जो एशिया में वियतनाम के बाद सबसे अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed