फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   India has potential to become knowledge based economy: ADB

भारत में ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता : एडीबी

Fri, 12 Sep 2014 09:15 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 12 Sep 2014 09:15 PM IST
विज्ञापन
India has potential to become knowledge based economy: ADB

बढ़ती युवा आबादी और सूचना प्रौद्योगिकी के तेजी से हो रहे विस्तार को देखते हुए भारत में ज्ञान आधारित एक प्रमुख अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता है। हालांकि इस क्षेत्र में उसे कुछ बाधाओं को दूर करना होगा। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने अपनी एक रिपोर्ट में यह बात कही है।

विज्ञापन


एडीबी ने अपनी रिपोर्ट ‘इनोवेटिव एशिया : एडवांसिंग द नॉलेज बेस्ड इकोनॉमी’ में कहा कि भारत की युवा आबादी और सूचना एवं संचार तकनीक का प्रसार उसकी ताकत है। इसकी बदौलत भारत में ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता है। बशर्ते, उसे नियामकीय, शिक्षा और बुनियादी ढांचागत संबंधी कुछ बाधाओं को दूर करना होगा।
विज्ञापन


रिपोर्ट का कहना है कि गरीबों के प्रति समर्पित तकनीक, आईसीटी में बढ़ता निवेश, ऑडियो-विजुअल सेवाओं में अनुकूल स्थितियां एनिमेशन और कौशल आधारित इंडस्ट्री के लिए एक आउटसोर्सिंग हब है। भारत के लिए यह कुछ आशाजनक परिस्थितियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीबी के वाइस प्रेसिडेंट (नॉलेज मैनेजमेंट एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट) बिंदु एन. लोहानी का कहना है कि आईसीटी सेवाओं और श्रम पूंजी की ताकत के बल पर भारत एक बड़ी ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था बन सकता है। हालांकि, भारत को इसके लिए लचीले नियम-कायदे, इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार, व्यापार व निवेश संबंधी बाधाएं मिटाना, श्रम बल का कौशल विकास, आरएंडडी पर अधिक व्यय और छोटे कारोबार और इंटरप्राइजेज के लिए आकर्षक वित्तीय सुविधा जैसे कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने होंगे।

ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्थाएं आईसीटी, इनोवेशन एवं रिसर्च और उच्च शिक्षा एवं विशेष कौशल का इस्तेमाल विकास के लिए प्रसार और जानकारी प्रभावी बनाने के लिए करती हैं। वर्तमान में विश्व बैंक के नॉलेज इकोनॉमी इंडेक्स में विकासशील एशिया की रेंक ओईसीडी के औसत से नीचे है।


एडीबी का कहना है कि जापान, कोरिया, सिंगापुर, ताइपेई और चीन जैसी विकसित एशियाई अर्थव्यवस्थाओं ने अपने को सफलतापूर्वक कृषि से मैन्यूफैक्चरिंग और फिर उससे ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था में हस्तांतरित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed