{"_id":"4c83b70e-243f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"india-expected-to-open-free-trade-with-europe","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरोप के साथ मुक्त व्यापार खुलने के आसार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
यूरोप के साथ मुक्त व्यापार खुलने के आसार
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Nov 2012 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार किसी बड़े समझौते के बजाय चरणबद्ध तरीके से खुलने के आसार दिख रहे हैं। बृहस्पतिवार को केंद्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने जर्मनी के आर्थिक व तकनीक मंत्री डॉ. फिलिप रोसलर के साथ बैठक कर भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते (इंडिया-ईयूएफटीए) की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
बैठक के बाद आनंद शर्मा ने कहा कि हमने चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ने का रास्ता सुझाया है। जिन बिंदुओं पर फिलहाल सहमति नहीं है, उन्हें आगे चलकर शामिल किया जा सकता है। दोनों पक्ष इस मसले पर आगामी दिसंबर या जनवरी में मंत्री स्तर की बैठक करेंगे, जिसमें अब तक हुई बातचीत के नतीजे की घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता वाली व्यापार एवं आर्थिक संबद्ध समिति (टीईआरसी) की बैठक में भी इस मामले की समीक्षा की जाएगी। भारत और 27 देशों वाले यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते का मामला वर्ष 2007 से अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाया है। दोनों पक्ष मुक्त व्यापार समझौते के तहत अपने लिए कई तरह की छूट पाना चाहते हैं, जिस पर अभी तक सहमति नहीं बन सकी है।
विज्ञापन