फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   india cut 72 percent gold import

अब बाहर से बहुत सोना नहीं मंगा रहा भारत

Thu, 12 Jun 2014 07:57 AM IST
Updated Thu, 12 Jun 2014 07:57 AM IST
विज्ञापन
india cut 72 percent gold import

सोने पर आयात पर सख्ती केचलते इसके आयात में भारी गिरावट आई है। गत मई में सोने का आयात पिछले साल के मुकाबले 72 फीसदी घटकर 2.19 अरब डॉलर रह गया है। यही हाल चांदी का है। चांदी के आयात में भी 37 फीसदी कम हुआ है।

विज्ञापन


केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद सोने और चांदी के आयात पर पाबंदियां कम होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस बारे में वाणिज्य सचिव राजीव खेर का कहना है कि सोने के आयात शुल्क और प्रक्रियाओं को तर्कसंगत बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन


लेकिन इस बारे में जो भी फैसला होना है, आगामी बजट में ही लिया जाएगा। माना जा रहा है कि बजट में सरकार सोने-चांदी के आयात शुल्क में कटौती का ऐलान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्याज, दूध और दाल पर सरकार की नजर

india cut 72 percent gold import

कमजोर मानसून के चलते सरकार को महंगाई की आग भड़कने का डर सताने लगा है। सूखे की स्थितियों से निपटने के लिए प्याज, दूध और दाल की कीमतों की रोजाना मॉनिटरिंग की जा रही है।

वाणिज्य सचिव राजीव खेर का कहना है कि गेहूं और चावल को लेकर चिंता कतई चिंता करने की जरूरत नहीं है। लेकिन कमजोर मानसून के मद्देनजर प्याज, दूध और दाल की कीमतों पर नजर रखी जा रही है।

कैसे दिनों की शुरूआत है ये?

india cut 72 percent gold import

देश के निर्यात में अच्छे दिनों की शुरुआत होती दिख रही है। गत मई के दौरान निर्यात में 12.40 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो पिछले छह महीने में सबसे ज्यादा है। देश का कुल निर्यात मई में 27.99 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। उधर, सोने-चांदी और गैर-तेल आयात में भारी गिरावट आने से आयात में 11.41 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।

निर्यात में बढ़ोतरी और आयात में कमी के चलते देश का व्यापार घाटा भी काबू में आ गया है। वाणिज्य सचिव राजीव खेर का कहना है कि निर्यात में अच्छे संकेत दिखाई दे रहे हैं, उम्मीद है ये सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। फार्मा जैसे कई क्षेत्रों ने निर्यात के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है।

वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, गत मई में पेट्रोलियम आयात सालाना आधार पर सिर्फ 2.5 फीसदी बढ़ा है, जबकि गैर-तेल आयात में 17.9 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। निर्यात में बढ़ातरी के मुकाबले आयात में कमी से व्यापार घाटा 19.3 अरब डॉलर से घटकर11.23 अरब डॉलर रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed