{"_id":"99309bc4-6c9e-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"india-can-return-to-high-growth-path","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंची विकास के रास्ते पर लौट सकता है भारत","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
ऊंची विकास के रास्ते पर लौट सकता है भारत
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
एशियन डेवलपमेंट बैंक का मानना है भारतीय अर्थव्यवस्था फिर से 8-9 फीसदी की ऊंची विकास दर के रास्ते पर लौट सकती है। भारत के दौरे पर आए एडीबी के अध्यक्ष हारुहीको कुरोडा ने राजकोषीय स्थिति को दुरुस्त करने के भारत सरकार के प्रयास पर भरोसा जताते हुए कहा है कि आगामी वित्त वर्ष के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को एडीबी प्रमुख ने वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के साथ भी मुलाकात की। बैठक में वित्त मंत्री ने उन्हें राजकोषीय घाटे को कम करने और निवेश के माहौल को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी दी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में एडीबी भारतीय अर्थव्यवस्था पर अपना आकलन पेश करेगा। इसके अलावा एडीबी की आगामी सालाना सभा भी भारत में होने जा रही है। इस लिहाज से यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन