{"_id":"6dbb7330ac738f015194123cd5849669","slug":"india-can-be-a-tough-market-for-google-s-androidone-idc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'एंड्रायड वन के लिए चुनौतीपूर्ण बाजार हो सकता है भारत'","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
'एंड्रायड वन के लिए चुनौतीपूर्ण बाजार हो सकता है भारत'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 13 Oct 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंड्रायड इकोसिस्टम को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से अमेरिकी कंपनी गूगल द्वारा पेश किए गए ‘एंड्रायडवन’ से सस्ते स्मार्टफोन सेगमेंट को नए सिरे से पहचान दिलाने में मदद जरूर मिलेगी, लेकिन भारत इसके लिए एक चुनौतीपूर्ण बाजार होगा। रिसर्च फर्म आईडीसी ने इस तरह की उम्मीद जाहिर की है।
विज्ञापन
पिछले माह गूगल ने भारतीय फोन निर्माता माइक्रोमैक्स, कार्बन एवं स्पाइस और मोबाइल ऑपरेटर एयरटेल, रिलायंस आदि के साथ मिलकर एंड्रायडवन स्मार्टफोन की रेंज लांच की थी। इनकी कीमत 6,399 रुपये से शुरू है।
विज्ञापन
आईडीसी का कहना है कि एंड्रायडवन की मार्केटिंग पर भारी-भरकम खर्च किए जाने के बावजूद भारत गूगल के लिए एक चुनौतीपूर्ण बाजार होगा। गूगल के पास कोई विकल्प नहीं है लेकिन भारत के उपभोक्ता आधार को देखते हुए उसे व्यापक निवेश करना होगा। भारत पहला देश है, जहां गूगल ने एंड्रायडवन डिवाइस लांच किया है। आने वाले महीनों में कंपनी इसे इंडोनेशिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका में भी लांच करेगी।
विज्ञापन
आईडीसी का मानना है कि रणनीतिक तौर पर गूगल के लिए एंड्रायडवन काफी महत्वपूर्ण है। गूगल को सर्च, मैप्स, गूगल नाउ जैसे अपनी आवश्यक गूगल सेवाओं के बढ़ते पोर्टफोलियो के लिए अवसर बनाने के लिहाज से तेजी से बढ़ते एंड्रायड यूजर बेस का लाभ उठाना आवश्यक है। ऐसे में एंड्रायड वन काफी अहम है।