फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   india ahead of china and russia in economic freedom

आर्थिक आजादी में भारत चीन और रूस से आगे

Fri, 11 Jan 2013 11:17 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 11 Jan 2013 11:17 PM IST
विज्ञापन
india ahead of china and russia in economic freedom

आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक-2013 में दुनिया भर के 177 देशों की लिस्ट में भारत ने चीन और रूस जैसे देशों को पछाड़कर 119वां स्थान हासिल किया है। ब्रिक्स में शामिल देशों में ब्राजील ही भारत से आगे है। हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा संकलित रिपोर्ट में आर्थिक आजादी में भारत ने 55.2 स्कोर अर्जित किया। दुनिया भर के देशों को स्वतंत्र, ज्यादातर स्वतंत्र, मामूली स्वतंत्र, ज्यादातर बंद अर्थव्यवस्था के तहत रैंक दी गई।

विज्ञापन


अफगानिस्तान, इराक, कोसोवो, लीबिया, सोमालिया, सूडान और सीरिया जैसे देशों को कोई रैंकिंग नहीं दी गई। भारत को मोस्टली अनफ्री कैटेगरी में रखा गया। भारत की रैंकिंग फिलीपींस, तंजानिया, फिजी, ओमान, पेरू समेत अन्य देशों से नीचे है। शीर्ष दस देशों में हांगकांग, सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, स्विट्जरलैंड, कनाडा, चिली, मॉरीशस, डेनमार्क और अमेरिका हैं। भारत का ओवरऑल स्कोर 55.2 दुनिया के औसत स्कोर 59.6 और क्षेत्रीय औसत स्कोर 57.4 से भी नीचे है। एशिया प्रशांत क्षेत्र के 41 देशों में भारत का 23वां स्थान है।   
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed