{"_id":"8e01136c-238a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"increased-prices-of-non-subsidized-domestic-gas-cylinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर रियायती घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम बढ़े","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
गैर रियायती घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम बढ़े
नई दिल्ली/लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Nov 2012 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू एलपीजी आपूर्ति करने वाली तीनों प्रमुख तेल कंपनियों ने बुधवार देर रात नॉन सब्सिडीयुक्त श्रेणी की दरों में 29 से 36.50 रुपये तक की बढ़ोत्तरी का फैसला किया है। दीपावली को ध्यान में रखते हुए फिलहाल नॉन सब्सिडी सिलेंडरों के रेट रिव्यू में उपभोक्ताओं को तेज झटका नहीं लगा है।
विज्ञापन
देर रात नवंबर माह के लिए तय हुए नॉन सब्सिडीयुक्त एलपीजी सिलेंडरों की दर में हुई बढ़ोत्तरी के बाद अब नई दिल्ली में छह सब्सिडी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के बाद उपभोक्ताओं को नॉन सब्सिडी सिलेंडर 883 रुपये की जगह 913 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन
एक्जेम्टेड श्रेणी में आने वाले अस्पताल, आवश्यक सेवा, धार्मिक, शोध व शिक्षण संस्थाओं इत्यादि को नॉन सब्सिडी घरेलू सिलेंडर की सप्लाई 1150 रुपये की जगह लगभग 1186 रुपये में होगी। सब्सिडी युक्त सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके अलावा कमर्शियल सिलेंडरों के दाम में भी बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
वहीं नॉन सब्सिडीयुक्त एलपीजी सिलेंडरों की दर में बढ़ोत्तरी के बाद लखनऊ में छह सब्सिडी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के बाद उपभोक्ताओं को नॉन सब्सिडी सिलेंडर 930.45 रुपये की जगह 960 रुपये में मिलेगा। एक्जेम्टेड श्रेणी में आने वाले अस्पताल, आवश्यक सेवा, धार्मिक, शोध व शिक्षण संस्थाओं इत्यादि को नॉन सब्सिडी घरेलू सिलेंडर की सप्लाई 1208 रुपये की जगह 1244.50 रुपये में होगी।
कॉमर्शियल श्रेणी के 19 किलोग्राम भार वाले सिलेंडरों की दर फिलहाल दस रुपये की और पांच किलोग्राम के पांच किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडरों के रेट में मात्र पांच रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। एलपीजी आपूर्ति से जुड़ी तीनों प्रमुख तेल कंपनियों के राज्य समन्वयक बी.एस. कैंथ ने बताया कि घरेलू गैस वितरण व्यवस्था के तहत नॉन सब्सिडी सिलेंडरों की बढ़ी हुई दर एक नवंबर से एजेंसियों के स्तर से प्रभावी होगी।
घरेलू सब्सिडी सिलेंडरों के दाम सरकारी नियंत्रण में होने के कारण फिलहाल उनकी कीमत पर कोई असर नहीं पड़ेगा और वह उपभोक्ता को वर्तमान दर पर ही उपलब्ध होंगे। सरकारी नियंत्रण से मुक्त नॉन सब्सिडी सिलेंडरों के दाम हर माह की आखिरी तारीख को तेल कंपनियों के स्तर पर अंतरराष्ट्रीय एलपीजी दर से तुलना कर रिव्यू किए जाते हैं।
एलपीजी सिलेंडरों के दाम (लखनऊ में)
श्रेणी---पुराना दाम---नया दाम
सब्सिडी युक्त (सामान्य)---417.45 रुपया---417.45 रुपया
नॉन सब्सिडी (घरेलू)---930.45 रुपया---60 रुपया
एक्जेम्पटेड नॉन सब्सिडी (घरेलू)---1208.45 रुपया---1244.50 रुपया
व्यवसायिक श्रेणी (19 किलो)---1739.20 रुपया---1750 रुपया
छोटा सिलेंडर (पांच किलो)---340.95 रुपया---346 रुपया (नॉन सब्सिडी)