{"_id":"62d7d9ae-4799-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"increase-passenger-fares-in-next-rail-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले रेल बजट में बढ़ेगा यात्री किराया: रेड्डी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अगले रेल बजट में बढ़ेगा यात्री किराया: रेड्डी
विशाखापत्तनम/एजेंसी
Updated Sun, 16 Dec 2012 09:28 PM IST
विज्ञापन
रेल राज्य मंत्री कोटला सूर्यप्रकाश रेड्डी ने कहा है कि रेलवे की हालत सुधारने के लिए अगले साल किराया बढ़ाया जा सकता है। वे शनिवार को यहां दो ट्रेनों का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
बाद में उन्होंने राजामुंद्री में पत्रकारों से कहा कि अगले रेल बजट में किराया बढ़ाने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि रेलवे की आर्थिक हालत ठीक नहीं है इसलिए किराए में बढ़ोत्तरी जरूरी हो गई है क्योंकि यात्रियों को सुविधाएं देने और विकास कार्यों के लिए धन की जरूरत होती है। यात्रियों को इसका स्वागत करना चाहिए।
विज्ञापन