{"_id":"cdea935e-4f90-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"increase-of-rs-65-in-msp-of-wheat-farmers-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं के एमएसपी में 65 रुपये की वृद्धि, किसान नाराज","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
गेहूं के एमएसपी में 65 रुपये की वृद्धि, किसान नाराज
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2012 12:46 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने चालू रबी सीजन के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 65 रुपये बढ़ाकर 1350 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा की है। इसके साथ ही बंपर स्टॉक को देखते हुए 25 लाख टन गेहूं निर्यात करने को भी मंजूरी दे दी गई है। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बुधवार को हुई बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
उधर, किसान संगठनों ने इस बढ़ोतरी को नाकाफी बताते हुए कहा है कि इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो गेहूं का लाभकारी मूल्य प्राप्त करने के लिए किसान मजबूरन पैदावार घटा सकते हैं।
विज्ञापन