फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   increase in demand for glass is in home making

मकान निर्माण में ग्लास की मांग में हो रही है बढ़ोतरी

Sun, 22 Feb 2015 08:10 PM IST
नई दिल्ली/ ब्यूरो
नई दिल्ली/ ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2015 08:10 PM IST
विज्ञापन
increase in demand for glass is in home making

ग्लास क्षेत्र की एकीकृत सॉल्यूशन कंपनी एआईएस लिमिटेड से जुड़ी कंपनी ग्लासएक्सपर्ट्स को चालू वित्त वर्ष 2014-15 के दौरान अपने कारोबार में 22 फीसदी तक की बढ़ोतरी की उम्मीद है। मकान बनाने में ग्लास की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी अगले वित्त वर्ष 2015-16 के दौरान अपने कारोबार में 30 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी देख रही है। एआईएस हर क्षेत्र के ग्लास का कारोबार करती है। कारों में लगने वाले ग्लास कारोबार में एआईएस की हिस्सेदारी 72 फीसदी है।

विज्ञापन


ग्लास एक्सपर्ट्स के निदेशक व सीओओ आदित्य भुटानी ने बताया कि मकान के क्षेत्र में ग्लास के इस्तेमाल में काफी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, क्योंकि ग्लास के इस्तेमाल से ऊर्जा की बचत होने के साथ घरों की सुरक्षा में भी बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने बताया कि अब शीशे के घरों में रहने वाले दूसरे घरों पर पत्थर फेंक सकते हैं क्योंकि उनका अपना घर शीशे के होने के बावजूद लोहे की तरह मजबूत होता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन के आसपास के घरों से ग्लास लगाने की काफी मांग निकल रही है। ग्लास की फ्रेम फिटिंग से घर को बिल्कुल ही आवाज रहित बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एआईएस हर प्रकार के ग्लास का निर्माण करती है और अभी कंपनी के पास पांच यूनिटें है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ग्राहकों को एक ही छत के नीचे हर प्रकार के ग्लास मुहैया कराने के लिए दिल्ली में कई स्टोर खोले जा रहे हैं। इस प्रकार का पहला स्टोर पंजाबी बाग में खोला गया है। जल्द ही साउथ एक्सटेंशन और नोएडा में भी इस प्रकार के स्टोर खोले जाएंगे। भुटानी ने बताया कि घरों में लगने वाले ग्लास की कम से कम दस साल की गारंटी होती है। उन्होंने बताया कि उनके यहां ऑर्डर देने से लेकर डिलिवरी तक ऑनलाइन काम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed