फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   income tax department releases defaulters list

आयकर के बड़े डिफाल्टरों में ज्यादातर गुजरात के

Tue, 31 Mar 2015 11:35 AM IST
शिशिर चौरसिया/ अमर उजाला, दिल्ली
शिशिर चौरसिया/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 31 Mar 2015 11:35 AM IST
विज्ञापन
income tax department releases defaulters list

आखिरकर आयकर विभाग ने दशकों बाद डिफाल्टरों की सूची फिर से जारी करना शुरू कर दिया है। शुरूआत १० करोड़ रुपये से ज्यादा का टैक्स नहीं भरने वाले व्यक्ति/फर्मों से हुई है, जिसमें १८ बकाएदारों के नाम हैं। हालांकि इनमें से अधिकतर बकाएदार या तो लापता हैं या फिर उनके पास उतनी संपत्ति नहीं है जिसे जब्त करने से आयकर विभाग को रकम मिल जाए। दिलचस्प बात यह है कि सूची के १८ नाम से ११ (६३.६ फीसदी) नाम गुजरात के हैं।

विज्ञापन


केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने आयकर विभाग को पिछले सप्ताह ही इस सूची को सार्वजनिक करने का निर्देश दिया था और इसी का पालन करते हुए इसे सार्वजनिक कर दिया गया है। फिलहाल जो सूची जारी की गई है उनमें १० करोड़ रुपये या उससे अधिक राशि के बकाएदारों के नाम शामिल हैं। सूची में पहले स्थान पर अहमदाबाद के ब्ल्यू इंफोर्मेशन टेक्रोलोजी लिमिटेड का नाम है जिसके ऊपर ७५ करोड़ रुपये से ज्यादा राशि बकाया है। इसके निदेशकों- दिलीप कुमार पुरी, डी. सीमा झावेरी और एम. मिलन त्रिवेदी का नाम है और इस कंपनी ने असेसमेंट वर्ष १९९५-९६, १९९६-९७, १९९७-९८ और १९९९-२००० के दौरान कार का भुगतान नहीं किया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कंपनी के इन निदेशकों को आयकर विभाग के अधिकारी ढूंढने में नाकाम रहे हैं और इन्हें लापता घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दशकों पहले इस तरह की सूची बनायी जाती थी और इसे सार्वजनिक भी की जाती थी, लेकिन हाल के वर्षों में इस परंपरा पर विराम लग गया था। अब एक बार फिर से सूची बना कर सार्वजनिक करने से बकाएदारों पर अप्रत्यक्ष दवाब तो बनेगा ही। उनके मुताबिक फिलहाल १० करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया रखने वाले वैसे बकायेदारों की सूची जारी की गई है जो कि या तो लापता हैं या उन्होंने खुद को संपत्तिविहीन दिखा रखा है। इस सूची के सार्वजनिक होने से उन पर सामाजिक दवाब पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची में अहमदाबाद के लक्ष्मीनारायण ठक्कर का भी नाम है जो कि हिन्दू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) है और इसने भी कहा है उनके पास कर जमा करने के लिए संपत्ति नहीं है। इसमें एक मृत व्यक्ति का भी नाम है जिसके पुत्र से अपेक्षा की गई है कि वह कर चुकाये। अधिकारियों का कहना है कि बकायेदारों से तत्काल कर चुकाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed