{"_id":"6ecb3cd6-aaf6-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"improve-subsidy-scheme-from-cash-transfer-says-manmohan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकद ट्रांसफर से सुधरेगी सब्सिडी व्यवस्थाः पीएम","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
नकद ट्रांसफर से सुधरेगी सब्सिडी व्यवस्थाः पीएम
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
Updated Mon, 22 Apr 2013 08:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्सिडी की रकम को सीधे लाभार्थियों के खाते में डालने की केंद्र सरकार की डायरेक्ट कैश ट्रांसफर योजना न केवल सब्सिडी का लाभ सही लोगों तक पहुंचाने में मददगार होगी, बल्कि इससे सब्सिडी भुगतान में समयबद्धता और धन के दुरुपयोग व बर्बादी को भी रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि सरकार की प्रणाली और व्यवस्था में सुधार लाने के लिए नई तकनीक का भरपूर उपयोग किए जाने की जरूरत है।
उन्होंने हर नागरिक को एक विशिष्ट पहचान प्रदान करने वाले आधार कार्ड का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने इसके जरिये सब्सिडी की रकम सीधे लोगों के बैंक खाते में डालने की ओर जिस तरह कदम बढ़ाया है, वैसे ही तकनीक की मदद से और सुधार भी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसी ही व्यवस्था लागू करके छात्रवृत्तियों व पेंशन देने की व्यवस्था को भी चुस्त-दुरुस्त किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों से डायरेक्ट कैश ट्रांसफर योजना को सफल बनाने में बढ़चढ़ कर योगदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि व्यवस्था में इस तरह के सुधार लाकर न केवल सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक बेहतर ढंग से पहुंचाया जा सकता है, बल्कि इससे सरकारी प्रणाली और व्यवस्थाओं के प्रति लोगों के विश्वास को भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार सार्वजनिक निकायों के कामकाज को ज्यादा से ज्यादा पारदर्शी और जवाबदेह बनाना चाहती है।