फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   import duty on gold, silver jewellery hiked

सोने-चांदी के गहनों पर बढ़ा आयात शुल्क

Wed, 18 Sep 2013 12:03 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 Sep 2013 12:03 AM IST
विज्ञापन
import duty on gold, silver jewellery hiked

सरकार ने सोने और चांदी के गहनों पर आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है।

विज्ञापन


सरकार का कहना है कि सोने-चांदी के गहने बनाने वाले घरेलू कारीगरों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है। सरकार ने मंगलवार को इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी।

हालांकि, सरकार की इस पहल को चालू खाता घाटे को काबू करने की एक नई कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है।

सरकार का कहना है कि सोने-चांदी और इनके गहनों के बीच आयात शुल्क में कोई अंतर नहीं होने से सस्ते आयातित गहने से घरेलू सुनार प्रतिस्पर्धा नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन


अधिकतर आयातित गहने मशीन के बने होते हैं, जिनका मुकाबला घरेलू बाजार में हाथ से बने गहनों से मुश्किल हो रहा था। ऐसे में लाखों कारीगरों के सामने आजीविका का संकट भी खड़ा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए लाखों कारीगरों के हितों को ध्यान में रखते हुए सोने और चांदी के गहनों पर आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया है।

बढ़ते चालू खाता घाटे पर नियंत्रित करने की कोशिशों के तहत सरकार ने पिछले दो सालों के भीतर सोने पर आयात शुल्क चरणबद्ध तरीके से दो फीसदी से बढ़ाकर 10 फीसदी कर दिया है।

सोने के अत्यधिक आयात से देश का आयात बिल बढ़ता जा रहा था, इसे कम करने के लिए सरकार ने आयात शुल्क में बढ़ोतरी की।

इस साल अप्रैल से जुलाई चार माह के दौरान देश में 13.75 करोड़ डॉलर मूल्य के सोने के गहनों का आयात हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed