फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   import duty on crude and edible oil increased by 5 percent

बढ़ने वाले हैं तेल के दाम, सरकार ने लिया कड़ा फैसला

Fri, 26 Dec 2014 02:07 PM IST
Updated Fri, 26 Dec 2014 02:07 PM IST
विज्ञापन
import duty on crude and edible oil increased by 5 percent

सरकार ने कच्चे वनस्पति तेल और रिफाइंड ऑयल पर आयात शुल्क 5 प्रतिशत बढ़ा दिया है। सरकार की तरफ से यह कदम घरेलू किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। सरकार का यह फैसला रिटेल बाजार में खाने के तेल की कीमतें बढ़ा सकता है।

विज्ञापन


इस बढ़ोत्तरी से पहले कच्चे वनस्पति तेल पर आयात शुल्क 2.5 प्रतिशत था, जिसे केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड के नोटिफिकेशन के अनुसार बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर, रिफाइंड तेल पर आयात शुल्क 10 प्रतिशत था, जिसे बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है।

विज्ञापन

2013-14 में 12% बढ़ा आयात

import duty on crude and edible oil increased by 5 percent

2013-14 में भारत में वनस्पति तेल का आयात 12 प्रतिशत बढ़कर 11.82 मिलियन टन हो गया था। इसकी मुख्य वजह घरेलू खपत बढ़ना और ग्लोबल मार्केट में खाने का तेल सस्ता होना था। खाने के तेल की मांग हर साल लगभग 60 प्रतिशत तेल आयात करके पूरी की जाती है।

कृषि मंत्रालय ने रिफाइंड ऑयल पर आयात शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन खाद्य मंत्रालय ने कहा कि यह बढ़ोत्तरी कम से कम 15 प्रतिशत होनी चाहिए। वहीं दूसरी ओर, कच्चे वनस्पति तेल पर दोनों ही मंत्रालयों ने आयात शुल्क 2.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा था, जबकि इसे बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed