फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Iindian and american forces military excercise on Discovrey chanel

डिस्कवरी चैनल पर भारतीय और अमेरिकी सेनाओं का युद्धाभ्यास

Fri, 20 Feb 2015 09:18 PM IST
Updated Fri, 20 Feb 2015 09:18 PM IST
विज्ञापन

डिस्कवरी चैनल को अमेरिकी सेना और भारतीय सेना की इकाइयों के बीच एक संयुक्त प्रशिक्षण एक्सरसाइट तक विशिष्ट पहुंच हासिल हुई है।

विज्ञापन


सोमवार 23 फरवरी को रात 9 बजे अपने इस विशेष कार्यक्रम युद्ध अभ्यास: गुरखाज एंड आर्कटिक वुल्स में डिस्कवरी चैनल दोनों सेनाआें की अभी तक गोपनीय बनी रही दुनिया पर नजर डाल रहा है।


दोनों सेनाएं 21 वीं सदी की लगातार और पेचीदा हुई चुनौतियों का सामना करने के लिए मिल कर तैयार कर रहीं हैं। भारतीय सेना की नौवीं गोरखा राइफल्स की दूसरी बटालियन और अमेरिकी सेना की आर्कटिक वुल्वस, दोनों का एक ही लक्ष्य है। पूरी दुनिया में भारत और अमेरिका के हितों को बचाना और आतंक के खिलाफ एक मजबूत बल का गठन करना।

विज्ञापन


गढ़वाल हिमालय में चौबटिया (उत्तराखंड) नामक गांव के निकट अमेरिकी सेना की आर्कटिक वुल्व्स नामक टुकड़ी केयरबैक्स, अलास्का से पहुंचती है, ताकि गोरखा रायफल्स के साथ वार्षिक भारत-अमेरिका संयुक्त मिलिट्री एक्सरसाइज युद्ध अभ्यास कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस कार्यक्रम के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए साउथ एशिया, डिस्कवरी नेटवर्क्स एशिया पैसिफिक के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट और जनरल मैनेजर राहुल जौहरी ने कहा कि डिस्कवरी चैनल पहली बार अपने दर्शकोें को भारतीय और अमेरिकी सेनाओं की एक मिली-जुली ट्रेनिंग एक्सरसाइज वाल एक अनूठा मिशन दिखा रहा है।

युद्ध अभ्यास गुरखाज एंड आर्कटिक वुल्व्स कार्यक्रम सशस्त्र बलों द्वारा अपनाई जाने वाली युद्धक नीति, तकनीकों और रणनीति पर नई रोशनी डालता है। इसका मकसद यह है कि दोनों सेनाएं एक दूसरे के साथ अपनी महारत को साझा कर सकें।


डिस्कवरी चैनल के कैमरे दो सप्ताह तक चलने वाले इस अभ्यास को रिकार्ड करते हैं, जिसके दौरान ये टुकड़ियां अपनी युद्ध संबंधी और तकनीकी क्षमताओं को निखारती हैं। ये अभ्यास तीन चरणों में बंटे हुए हैं। इंटर-ऑपरेबिलिटी, शारीरिक और हथियार प्रशिक्षण।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed