{"_id":"5dbe3e21e3c5289f23c6d3336ef94463","slug":"iifl-home-finance-trims-lending-rate-by-0-25-per-cent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएफएल होम फाइनेंस ने 0.25 फीसदी तक सस्ता किया कर्ज","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
आईएफएल होम फाइनेंस ने 0.25 फीसदी तक सस्ता किया कर्ज
एजेंसी
Updated Thu, 16 Apr 2015 01:52 PM IST
विज्ञापन
निजी क्षेत्र की कंपनी इंडिया इंफोलाइन हाउसिंग फाइनेंस (आईआईएचएफएल) ने अपने होम लोन की दर 25 आधार अंक या 0.25 फीसदी घटा कर तत्काल प्रभाव से 9.90 फीसदी कर दिया है।
विज्ञापन
आईआईएचएफएल के चीफ एग्जीक्यूटिव मोनू रात्रा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हमारा मानना है कि होम लोन की दरो में कटौती का दौर जारी रहेगा और अगले कुछ वर्षों में घर खरीदने वालों को फायदा होग।
विज्ञापन
मंगलवार को दीवान हाउसिंग और इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस ने भी अपनी होम लोन दरों में क्रमश: 0.25 फीसदी और 0.20 फीसदी की कटौती की थी।
निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी ने भी अपने होम लोन की दर 0.20 फीसदी कटौती कर 9.90 फीसदी कर दिया है। बैंक की नई दर का फायदा नए और पुराने दोनों ग्राहकों को मिलेगा। इससे पहले कई बैंकों ने अपने कर्ज की दरों में 0.25 फीसदी तक कटौती की थी।
विज्ञापन