फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   igl keen to buy adb stake in petronet lng

पेट्रोनेट के शेयर लेने की तैयारी में आईजीएल

Thu, 03 Jan 2013 10:21 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 03 Jan 2013 10:21 PM IST
विज्ञापन
igl keen to buy adb stake in petronet lng

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) देश के सबसे बड़े लिक्विफाइड नेचुरल गैस आयातक पेट्रोनेट एलएनजी में एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) की 5.2 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रहा है। इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक आईजीएल प्रबंधन एडीबी की हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रहा है, जिसका औपचारिक प्रस्ताव जल्द ही तैयार किया जा सकता है। आईजीएल द्वारा एडीबी की हिस्सेदारी खरीदने से लंबे समय से पेट्रोनेट के मुख्य प्रमोटरों और चेयरमैन व ऑयल सचिव के नेतृत्व वाले कंपनी प्रबंधन के बीच चले आ रहे विवाद को सुलझाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


पेट्रोनेट की प्रमोटर कंपनियां आईओसी, ओएनजीसी, गेल और बीपीसीएल पहले एडीबी की 5.2 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की इच्छुक थी लेकिन कंपनी प्रबंधन ने इसका विरोध किया। प्रबंधन का कहना है कि इससे सार्वजनिक कंपनियों की हिस्सेदारी 50 फीसदी से अधिक हो जाएगी, जिस कारण पेट्रोनेट एलएनजी एक सरकारी इकाई हो जाएगी।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि आईजीएल एक निजी कंपनी है और यदि यह एडीबी की हिस्सेदारी खरीदती है तो इसका पेट्रोनेट के स्वरूप पर कोई असर नहीं होगा। इस तरह कंपनी प्रबंधन और तेल मंत्रालय दोनों को संतुष्ट किया जा सकता है। यह प्रमोटरों की भी जीत होगी क्योंकि वह आईजीएल के जरिए पेट्रोनेट में अपना प्रभुत्व बनाए रख सकते हैं। मालूम हो कि, आईजीएल में गेल इंडिया और भारत पेट्रोलियम की 50 फीसदी हिस्सेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed