फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   if your's salary is 8,000 now get loan

अब 8 हजार की सैलरी पर भी मिलेगा लोन!

Thu, 03 Apr 2014 11:08 AM IST
Updated Thu, 03 Apr 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
if your's salary is 8,000 now get  loan

देश में तीसरे नंबर के निजी क्षेत्र के बैंक एक्सिस बैंक ने अपने 20 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कम आय वालों के लिए 30 वर्षों की अवधि वाली विशेष होम लोन योजना आशा होम लोन शुरू की है। बैंक ने हालांकि इसके लिए ब्याज दरों की घोषणा नहीं की है, लेकिन कहा है कि यह स्कीम काफी आकर्षक होगी।

विज्ञापन

25 लाख रुपए तक मिलेगा लोन

if your's salary is 8,000 now get  loan

बैंक ने बताया कि आशा होम लोन योजना आठ से 10 हजार रुपये या उससे अधिक की मासिक आय वाले ग्राहकों के लिए है। इसके लिए ग्राहक अपनी आय के साथ ही पूरे परिवार की आय को भी लोन पाने की पात्रता वाली राशि में शामिल कर सकते हैं।

बैंक ने कहा है कि 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों के लिए एक लाख रुपये से लेकर 15 लाख रुपये का होम लोन दिया जाएगा, जबकि 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में यह सीमा 25 लाख रुपये है।

यह कर्ज फ्लोटिंग और फिक्स्ड दोनों तरह की ब्याज दरों पर उपलब्ध होगा। इस योजना के तहत संपत्ति के बाजार मूल्य के 90 फीसदी तक लोन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed