फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   if your's flight has delayed, you will get compensastion

फ्लाइट छूटने में हुई देर तो मिलेगा मुआवजा

Tue, 06 May 2014 03:28 PM IST
Updated Tue, 06 May 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
if your's flight has delayed, you will get compensastion

स्पाइस जेट ने उड़ान रद्द होने या देरी होने पर यात्रियों को मुआवजा देने की घोषणा की है। कंपनी उड़ान में देरी या रद्द होने की स्थिति में 500 रुपये या 1,000 रुपये का बाउचर देगी।

विज्ञापन


हालांकि अगर उड़ान रद्द या उड़न में देरी ऐसे कारणों की वजह से होती है जिन पर कंपनी का नियंत्रण नहीं है तो कोई मुआवजा नहीं मिलेगा। कंपनी ऑन- टाइम गारंटी प्रोग्राम मंगलवार से लागू करेगी।

विज्ञापन

आईएनजी वैश्य अब कहलाएगी एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस

if your's flight has delayed, you will get compensastion

जीवन बीमा क्षेत्र की कंपनी आईएनजी वैश्य लाइफ अब एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस के नाम से जानी जाएगी। कंपनी ने नाम परिवर्तन के लिए बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण से अनुमति हासिल कर ली है।

एक्साइड इंडस्ट्रीज आईएनजी लाइफ इंश्योरेंस में 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीद चुकी है। इसी क्रम में उसने कंपनी का नाम बदल कर एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस कर दिया है।

आईएनजी वैश्य लाइफ इंश्योरेंस के सीईओ एवं एमडी क्षितिज जैन ने कहा कि एक्साइड काफी अर्से से आईएनजी वैश्य की बड़ी हिस्सेदार रही है।

केनरा बैंक का मुनाफा 16% घटा

if your's flight has delayed, you will get compensastion

केनरा बैंक का 31 मार्च 2014 को समाप्त चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 15.8 फीसदी घटकर 610.83 करोड़ रुपये रह गया। 2012-13 की चौथी तिमाही में बैंक ने 725.38 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। हालांकि, समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल आमदनी बढ़कर 11,609.72 करोड़ रुपये हो गई।

विज्ञापन

कतर एयर की दिल्ली से कार्गो सेवा

if your's flight has delayed, you will get compensastion

खाड़ी की एयरलाइंस भारत बाजार में विस्तार करने में जुटी हैं। इसी कड़ी में कतर एयरवेज ने दिल्ली से दोहा के बीच साप्ताहिक कारगो उड़ान सेवा शुरू कर दी है।

रविवार को कतर एयरवेज की पहली कारगो उड़ान दिल्ली पहुंची। इससे पहले यह एयरलाइंस हैदराबाद से भी अपनी कारगो सेवा की शुरुआत कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed