फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   if you have pf account read this news.

आपका भी है पीएफ अकाउंट तो जरूर पढ़ें ये खबर

Fri, 19 Sep 2014 12:42 PM IST
Updated Fri, 19 Sep 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
if you have pf account read this news.

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने कंपनियों के लिए अपने कर्मचारियों का बैंक खाता नंबर देना अनिवार्य कर दिया है।

विज्ञापन


ईपीएफओ ने कहा है कर्मचारियों को यूनिवर्सल पीएफ अकाउंट नंबर जारी करने और उन्हें रकम का भुगतान करने के लिए बैंक शाखाओं के आईएफएससी कोड समेत बैंक खाता नंबर देना जरूरी है।

नए आदेश के मुताबिक कंपनियों को 15 अक्टूबर तक कर्मचारियों का बैंक खाता नंबर ईपीएफओ को मुहैया करा देना होगा। साथ ही उसे उस बैंक शाखा का आईएफएससी कोड भी देना होगा, जिसमें कर्मचारी का खाता है।
विज्ञापन


ईपीएफओ मुख्यालयों ने अपने 120 फील्ड दफ्तरों से कहा है कि वे कर्मचारियों के यूनिवर्सल पीएफ अकाउंट नंबर के लिए कोर बैंकिंग की सुविधा वाला बैंक खाता नंबर मंगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1.80 करोड़ खाता धारकों को होगा फायदा

if you have pf account read this news.

ईपीएफ स्कीम, 1952 को पूरी तरह लागू करने के  लिए नियोक्ताओं की ओर से कर्मचारियों का बैंक अकाउंट नंबर मुहैया कराना जरूरी है। बैंक खाता नंबर होने से पीएफ की सदस्यता खत्म होने की स्थिति में कर्मचारी को भुगतान किया जा सकेगा।

ईपीएफओ के सेंट्रल प्रॉविडेंट फंड कमिश्नर के.के. जालान ने कहा है कि इन निर्देशों से संगठन के लिए कर्मचारियों का बैंक खाता नंबर हासिल करना आसान हो जाएगा। यूनिवर्सल पीएफ अकाउंट नंबर मुहैया कराने के लिए यह कवायद कारगर साबित होगी।

इस समय ईपीएफओ के पास 1.80 करोड़ कर्मचारियों के बैंक खातों का ब्योरा है। लगभग 86.9 लाख कर्मचारियों का पैन है और 28.2 लाख कर्मचारियों का आधार नंबर।

ईपीएफओ ने यूनिवर्सल पीएफ अकाउंट नंबर जारी करने की प्रक्रिया इस साल जुलाई में शुरू कर दी थी। इसके तहत उसने पीएफ सब्सक्राइवर्स के बैंक अकाउंट नंबर, पैन, आधार नंबर और केवाईसी मंगाने शुरू कर दिए थे। इससे पीएफ सर्विस की डिलीवरी में और सुधार की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed