{"_id":"c9e1e0d04cc4b2428f59b780ce559f37","slug":"if-you-have-bank-account-read-this-news-carefully","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में अकाउंट है तो जरूर पढ़ें ये खबर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बैंक में अकाउंट है तो जरूर पढ़ें ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 21 Feb 2014 03:31 PM IST
विज्ञापन
अगर आप के पास भी बैंक अकाउंट है तो ज्यादा रुपए करने के लिए तैयार हो जाएं।
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक में दूसरी शाखा से रुपये जमा करना महंगा हो जाएगा। बैंक 8 मार्च से ग्राहकों से मूल शाखा के अलावा दूसरी शाखा से रुपया जमा करने पर 50 रुपये न्यूनतम शुल्क लेगा। अभी बैंक 10 रुपये का शुल्क ग्राहकों से लेता है। बैंक का यह कदम काफी महत्वपूर्ण है, जबकि भारतीय रिजर्व बैंक कोर बैंकिंग सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए बैंकों को ग्राहकों से कम शुल्क लेने की अपील कर रहा है।
भारतीय स्टेट बैंक से मिली जानकारी के अनुसार ग्राहकों के लिए बढ़ी फीस 8 मार्च 2014 से लागू होगी। बैंक इसके तहत ऐसे जमा पर फीस लेता है, जो कि ग्राहक उस शाखा में जाकर नहीं जमा करता है, जहां उसका खाता है। यानी ग्राहक बैंक की दूसरी शाखा में जाकर पूंजी जमा करते हैं।
विज्ञापन
ऐसी स्थिति में बैंक ग्राहकों से न्यूनतम शुल्क 50 रुपये लेगा। पहले न्यूनतम शुल्क 10 रुपये था। हालांकि अगर दूसरे सरकारी बैंकों की बात करें, तो पंजाब नेशनल बैंक में न्यूनतम शुल्क लेने 25 रुपये है। हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने भी कहा है कि कोर बैंकिंग सेवाएं हो जाने से बैंकों को नॉन होम ब्रांच और होम ब्रांच का भेद खत्म करना चाहिए, जिससे ग्राहकों को सुविधा और सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन