फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   if you are use debit card read this news carefully

डेबिट कार्ड यूज करने वाले जरूर पढ़े ये खबर

Fri, 27 Jun 2014 08:59 AM IST
Updated Fri, 27 Jun 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
if you are use debit card read this news carefully

डेबिट और क्रेडिट कार्ड ने जहां लोगों के रोजमर्रा के जीवन को काफी आसान बना दिया है। वहीं, इन कार्डों से होने वाली धोखाधड़ी की फेहरिस्त भी लंबी होती जा रही है और डेबिट कार्ड धोखाधड़ी के मामले में भारत दुनिया में दूसरे पायदान पर है।

विज्ञापन


शोध सलाह देने वाली एजेंसी एसीआई वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक 2013 में देश में डेबिट कार्ड धोखाधड़ी की दर 32 फीसदी रही, जबकि वर्ष 2012 में यह 21 फीसदी रही थी। पिछले पांच वर्षों में पूरी दुनिया में चार में से एक उपभोक्ता इस तरह की धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं।

विज्ञापन

2400 से ज्यादा लोगों को गया ठगा

if you are use debit card read this news carefully

बीस देशों के 6,100 से अधिक डेबिट, क्रेडिट और प्रीपेड कार्ड उपभोक्ताओं के सर्वेक्षण में भारत के 41 फीसदी उपभोक्ताओं ने पिछले पांच वर्षों में उनके साथ धोखाधड़ी होने की बात मानी है, जबकि 2012 में 37 फीसदी लोगों ने ऐसी धोखाधड़ी की बात स्वीकार की थी।

रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में पूरी दुनिया में संयुक्त अरब अमीरात पहले स्थान है और उसके बाद चीन, भारत और अमेरिका का स्थान है।

साल 2013 में घटी 1,367 घटनाएं

if you are use debit card read this news carefully

रिपोर्ट में 28 फीसदी भारतीयों ने कहा कि ऐसी धोखाधड़ी की वजह से ही उनके बैंक ने पिछले वर्षों में उन्हें केवल एक बार ही डेबिट, क्रेडिट और प्रीपेड कार्ड भेजा है।

अकेले 2013 में धोखाधड़ी की 1,367 घटनाएं सामने आई हैं। रिपोर्ट में देश के 34 फीसदी उपभोक्ताओं का कहना है कि कार्डों की धोखाधड़ी के मद्देनजर वित्तीय संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुरक्षा से वे खुश नहीं है।

बैंकों की निष्क्रियता की वजह से 58 फीसदी उपभोक्ताओं ने अपना अकाउंट दूसरे बैंकों में खुलवाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed