BSNL का कनेक्शन यूज करने वाले जरूर पढ़ें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूरसंचार क्षेत्र की सरकारी कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने ग्राहकों को बिना इंटरनेट डाटा के सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक सर्फिंग के लिए अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डाटा (यूएसएसडी) सेवा शुरू की है।
अब बीएसएनएल के ग्राहक सभी मोबाइल फोन पर इस सेवा का उपयोग कर सकते हैं। बीएसएनएल के निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि इसके लिए यूटोपिया मोबाइल के साथ करार किया गया है।
किस बात का होगा फायदा?
यूएसएसडी सेवा पूर्वी और दक्षिण जोन में तत्काल शुरू की जाएगी और इसके बाद पश्चिमी और उत्तरी जोन में सेवा की शुरूआत होगी।
उन्होंने कहा कि यूएसएसडी के जरिए उनके ग्राहक फेसबुक पर अपने अकाउंट देखने के साथ ही संदेश भेजने, दोस्त बनाने के आग्रह को स्वीकार करने और ऐसे ही संदेश दूसरों को भेजने, दोस्तों के वाल पर लिखने जैसे काम बिना इंटरनेट या डाटा सेवा के कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि बीएसएनएल के ग्राहक यह सेवा सभी प्रकार के मोबाइल हैंडसेट पर प्राप्त कर सकेंगे।