फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   if modi will give help than country will work better

मोदी करेंगे मदद तो देश में आएगी चुस्ती

Fri, 23 May 2014 05:14 PM IST
Updated Fri, 23 May 2014 05:14 PM IST
विज्ञापन
if modi will give help than country will work better

अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में पूंजी उपलब्ध कराने का अहम जरिया जीवन बीमा क्षेत्र बन सकता है। ऐसे में अगर मोदी सरकार टैक्स छूट के जरिए इसे प्रोत्साहित करती है, तो न केवल अर्थव्यवस्था में तेजी आ सकती है, बल्कि लोगों की बचत में भी बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन


मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सीईओ और एमडी राजेश सूद का यह मानना है। सूद के अनुसार इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में लंबी अवधि के निवेश की जरूरत है, ऐसे में जीवन बीमा क्षेत्र उस जरूरत को पूरा कर सकता है, क्योंकि उसमें भी निवेश की प्रवृत्ति लंबी अवधि की है।
विज्ञापन

पेंशन में निवेश करने पर मिले छूट

if modi will give help than country will work better

सूद ने अमर उजाला को बताया कि मौजूदा एक लाख रुपये टैक्स छूट की सीमा के अतिरिक्त 10 साल से ज्यादा की अवधि के लिए बीमा क्षेत्र और पेंशन क्षेत्र में निवेश पर छूट का प्रावधान किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इरडा द्वारा बनाए गए नए नियमों के तहत मैक्स लाइफ ने 15 व्यक्तिगत बीमा उत्पाद और 4 ग्रुप बीमा उत्पाद लांच किए हैं। इंडस्ट्री में आ रहे नए उत्पाद ग्राहकों के लिए पहले से ज्यादा सहूलियत भरे हैं।

इरडा की इस पहल से इस बात को भी बढ़ावा मिलेगा कि जीवन बीमा निवेश रिटर्न से ज्यादा सुरक्षा के लिए जरूरी है।

जीवन बीमा क्षेत्र में बढ़े हिस्सेदारी

if modi will give help than country will work better

सूद के अनुसार कंपनी ने वित्त वर्ष 2013-14 की अवधि में 17 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इस समय कंपनी की निजी क्षेत्र के तहत 10 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है।

वहीं जीवन बीमा क्षेत्र में 3-4 फीसदी की हिस्सेदारी है। कंपनी की नई योजनाओं पर सूद ने कहा कि कंपनी एजेंसी मॉडल, बैंक इंश्योरेंस, पार्टनरशिप और ई-कामर्स जैसे सभी डिस्ट्रिब्यूशन चैनल का इस्तेमाल कर रही है। जिसमें 35-40 फीसदी एजेंसी और 40-45 फीसदी बैंक इंश्योरेंस मॉडल की हिस्सेदारी है।

बीमा क्षेत्र में एफडीआई सीमा बढ़ाने पर सूद का कहना है कि यह इंडस्ट्री के विकास के लिए अच्छा कदम है। जहां तक मैक्स लाइफ की बात है, कंपनी के पास पर्याप्त पूंजी है। ऐसे में उसे अभी एफडीआई की जरूरत नहीं है। नेटवर्क विस्तार पर सूद का कहना है कि कंपनी बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों में भी विस्तार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed