{"_id":"23ac572e-4879-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"idbi-bank-launches-kisan-credit-smart-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईडीबीआई बैंक ने शुरू की किसान क्रेडिट स्मार्ट कार्ड ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
आईडीबीआई बैंक ने शुरू की किसान क्रेडिट स्मार्ट कार्ड
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 18 Dec 2012 12:10 AM IST
विज्ञापन
आईडीबीआई बैंक ने नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ मिलकर किसान क्रेडिट स्मार्ट कार्ड (केसीएससी) की शुरुआत की है। इसके जरिए किसानों को एकल खिड़की के तहत पर्याप्त एवं समय पर कर्ज उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
इस सुविधा के तहत किसान कृषि एवं संबंधित गतिविधियों जैसे कि खेती, घरेलू जरूरतों, उपज बाद व्यय इत्यादि के लिए अपनी कर्ज की जरूरतों को पूरा करने के लिए सहायता पा सकते हैं। किसान क्रेडिट स्मार्ट कार्ड से किसानों को नकदी ऋण सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन