फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   ICICI ties up with UAE Exchange for instant money transfer FLASHremit

आईसीआईसीआई बैंक ने शुरू की फ्लैश रेमिट सेवा

Thu, 12 Feb 2015 09:28 PM IST
दुबई/एजेंसी
दुबई/एजेंसी Updated Thu, 12 Feb 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन
ICICI ties up with UAE Exchange for instant money transfer FLASHremit

देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के यूएई एक्सचेंज के साथ मिलकर इंस्टेंट बैंक ट्रांसफर सेवा शुरू की है। इसके जरिए खाड़ी देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीयों को तत्काल धन के हस्तांतरण की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन


करार के तहत फ्लैश रेमिट सेवा शुरू की गई है। इसका इस्तेमाल कर के यूएई में रह रहे प्रवासी भारतीय भारत मे रह रहे अपने परिजनों व परिचितों को धन भेज सकेंगे। यह राशि उन्हें रुपये में दी जाएगी। आईसीआईसीआई बैंक ने बताया है कि इस सेवा के मार्फत यूएई में रहने वाले उसके ग्राहक भारत के अपने आईसीआईसीआई बैंक खाते में तत्काल रकम भेज सकेंगे।
विज्ञापन


बैंक के मुताबिक ग्राहक इस सेवा का उपयोग यूएई एक्सचेंज की 135 से भी अधिक शाखाओं के जरिए कर सकेंगे। इसमें से 15 शाखाएं दुबई मेट्रो नेटवर्क के क्षेत्र में आती हैं। बैंक के मुताबिक उसने यह सेवा अपने 15 लाख से अधिक प्रवासी भारतीय (एनआरआई) ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के प्रयास के तहत शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed