{"_id":"60e0c2ba1c6dfc631105ed307b91fa6b","slug":"icici-bank-to-hike-atm-charges-from-jan-1-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 जनवरी से एटीएम शुल्क बढ़ाएगा आईसीआईसीआई बैंक","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
1 जनवरी से एटीएम शुल्क बढ़ाएगा आईसीआईसीआई बैंक
एजेंसी
Updated Tue, 09 Dec 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक आईसीआईसीआई बैंक अपने बचत खाता धारकों के लिए एटीएम शुल्क अगले वर्ष 1 जनवरी से बढ़ाने जा रहा है।
विज्ञापन
बैंक ने एक माह में अपने एटीएम का इस्तेमाल करते हुए मुफ्त ट्रांजेक्शन की संख्या पांच तय की है, वहीं दूसरे बैंकों का एटीएम इस्तेमाल करने पर मुफ्त ट्रांजेक्शन की संख्या 3 तय की गई है।
विज्ञापन
बैंक की ओर से वेबसाइट पर दी गई जानकारी में कहा गया है कि ग्राहक बैंक के एटीएम पर वित्तीय और गैर वित्तीय ट्रांजेक्शन मिला कर सिर्फ पांच ट्रांजेक्शन मुफ्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
मुफ्त ट्रांजेक्शन की सीमा पार करने के बाद ग्राहक को हर वित्तीय ट्रांजेक्शन के लिए 20 रुपये और गैर वित्तीय ट्रांजेक्शन के लिए 8.50 रुपये का भुगतान करना होगा।
दूसरे बैंकों के एटीएम के इस्तेमाल के लिए मुफ्त ट्रांजेक्शन की संख्या प्रति माह तीन कर दी गई है।
यह संख्या छह मेट्रो शहरों मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बंगलूरू और हैदराबाद के लिए है। तीन मुफ्त ट्रांजेक्शन के बाद ग्राहक को प्रत्येक वित्तीय ट्रांजेक्शन के लिए 20 रुपये और गैर वित्तीय ट्रांजेक्शन के लिए 8.50 रुपये का भुगतान करना होगा।
आईसीआईसीआई बैंक के मुताबिक गैर मेट्रो इलाकों में ग्राहक प्रति माह दूसरे बैंक के एटीएम पर पांच ट्रांजेक्शन मुफ्त कर सकता है।
ट्रांजेक्शन की संख्या इससे ज्यादा होने पर प्रति वित्तीय ट्रांजेक्शन के लिए 20 रुपये और गैर वित्तीय ट्रांजेक्शन के लिए 8.50 रुपये का भुगतान करना होगा।