{"_id":"052f71e14dea7cb259e1a44d5a45d66e","slug":"icici-bank-presents-cardless-cash-withdrawal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीआईसीआई बैंक ने शुरू की ‘कार्डलेस नकद निकासी’ सेवा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
आईसीआईसीआई बैंक ने शुरू की ‘कार्डलेस नकद निकासी’ सेवा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2014 09:40 PM IST
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक ने ‘कार्डलेस नकद निकासी’ सेवा शुरू की। यह एक ऐसी सेवा है जिसके जरिए इसके ग्राहक अपने खाते से देश के किसी भी ऐसे व्यक्ति को पैसा भेज सकता है जो मोबाइल फोन का उपयोग करता हो।
विज्ञापन
प्राप्तकर्ता व्यक्ति देश में आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से बिना डेबिट कार्ड का उपयोग किए, किसी भी समय पैसा निकाल सकता है। इसके लिए उनके पास किसी भी बैंक में खाता होना भी आवश्यक नहीं है।
विज्ञापन
इस सेवा को लांच करते हुए आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक राजीव सभरवाल ने कहा कि ‘कार्डलेस नकद निकासी’ बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराए जाने वाले कई भुगतान विकल्पों में अतिरिक्त सुविधा प्रदान करेगा।
विज्ञापन
बैंक का कोई भी बचत खाताधारक www.icicibank.com. पर इंटरनेट बैंकिंग में लॉग-इन कर ‘कार्डलेस नकद निकासी’ की सुविधा शुरू कर सकता है। भेजने वाले व्यक्ति को सबसे पहले प्राप्तकर्ता का नाम, मोबाइल नंबर और पता रजिस्टर करना होगा। पैसा भेजने वाले व्यक्ति को एसएमएस के जरिए चार अंकों का सत्यापन कोड और प्राप्तकर्ता को छह अंकों का संदर्भ कोड प्राप्त होगा।
प्राप्तकर्ता द्वारा ट्रांजेक्शन के दो दिनों के भीतर आईसीआईसीआई बैंक के लगभग सभी एटीएम में अपना मोबाइल नंबर, नकद राशि और सत्यापन व संदर्भ कोड प्रविष्ट कर के नकद राशि निकाली जा सकती है।