फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   icici bank has given relief to debit card

डेबिट कार्ड यूज करने वालों को मिलेगा फायदा

Wed, 20 Aug 2014 08:35 AM IST
Updated Wed, 20 Aug 2014 08:35 AM IST
विज्ञापन
icici bank has given relief to debit card

डेबिट कार्डधारक भी अब अपने बड़े लेनदेन का भुगतान आसान किस्तों में कर सकेंगे। फिलहाल यह सुविधा केवल आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट कार्डधारकों को ही मिलेगी। आईसीआईसीआई बैंक ने अपने डेबिट कार्डधारकों के लिए ईएमआई (समान मासिक किस्त) की सुविधा लांच करते हुए कहा कि इससे उपभोक्ता अपने बड़े लेनदेन का भुगतान आसान किस्तों में कर सकेंगे।

विज्ञापन


यह सुविधा पेश करने वाला आईसीआईसीआई देश का पहला बैंक है। आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक राजीव सभरवाल ने कहा कि हम अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हमेशा तत्पर हैं।
विज्ञापन

2 करोड़ से ज्यादा लोगों को होगा फायदा

icici bank has given relief to debit card

आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए हमारा मानना है कि बैंक की इस पहल से उसके 2.2 करोड़ से अधिक डेबिट कार्डधारकों को अपनी पसंद का सामान खरीदने और उसका भुगतान आसान किस्तों में करने की सहूलियत मिलेगी।

इसके साथ ही आईसीआईसीआई बैंक ने सैमसंग इंडिया के साथ करार भी किया है, जिसके तहत बैंक के डेबिट कार्डधारकों को सैमसंग के 9,000 से अधिक स्टोर पर ईएमआई की यह सुविधा मिलेगी।

किश्तों में खरीद सकेंगे उत्पाद

icici bank has given relief to debit card

इनमें बड़े रिटेलर, मल्टी ब्रांड आउटलेट और स्टैंड-अलोन स्टोर शामिल हैं, जहां बैंक के उपभोक्ता मोबाइल फोन, टैबलेट और कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक्स आदि सैमसंग उत्पाद खरीद सकेंगे। बैंक इस सुविधा के तहत आने वाले दिनों में कई और ब्रांड को भी अपने साथ जोड़ेगा।

आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट कार्डधारक जिनका बैंक में एफडी है, वह इस सुविधा के तहत उत्पाद खरीद और उसका भुगतान 3, 6, 9 या 12 महीने की ईएमआई में कर सकते हैं। इसमें ग्राहकों को अपने एफडी पर ब्याज की आय के साथ-साथ ईएमआई पर खरीदारी करने और ट्रांजेक्शन पर रिवार्ड प्वाइंट कमाने का भी लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed