फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   icici bank cash back home loan offer

आईसीआईसीआई बैंक का कैश बैक होम लोन ऑफर

Fri, 02 Nov 2012 07:11 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 02 Nov 2012 07:11 PM IST
विज्ञापन
icici bank cash back home loan offer

निजी क्षेत्र के बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने नए ग्राहकों के लिए होम लोन पर कैश-बैक ऑफर स्कीम लांच की है। बैंक इसके तहत ग्राहकों को उसकी हर ईएमआई पर एक फीसदी राशि वापस करेगा। यानी, प्रत्येक ईएमआई की राशि का एक फीसदी हिस्सा ग्राहक को वापस अलग खाते में या मूलधन में से उतनी राशि कम करके मिलेगा।

विज्ञापन


बैंक ने ग्राहकों को इन दोनो में से एक को चुनने का विकल्प दिया हैं। कैश बैक की सुविधा ग्राहकों को पहली ईएमआई से मिलेगी, हालांकि उसके खाते में राशि 36 ईएमआई देने के बाद मिलेगी। कैश बैक की राशि ग्राहक को 12 वें महीने पूरे साल की मिलेगी। इसके अलावा बैंक ग्राहकों को अपने फिक्सड रेट पर आधारित लोन को दो साल, तीन और पांच साल के बाद नवीनीकरण कराने का भी मौका दे रहा है।
विज्ञापन


तीस दिन के अंदर कनवर्जन कराने पर ग्राहक को किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा। बैंक अभी दो साल के फिक्सड रेट पर 30 लाख तक के कर्ज पर 10.25 फीसदी और उससे ज्यादा के कर्ज पर 10.50 फीसदी फिक्सड रेट पर कर्ज दे रहा है। इसी तरह तीन साल  तक के फिक्सड रेट पर 10.50 और 10.75 फीसदी और पांच साल तक के फिक्सड रेट पर 10.75 और 11 फीसदी के ब्याज पर कर्ज दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed