{"_id":"51292ad06f6ed007b5d4c0adac043fcb","slug":"i-t-offices-to-remain-open-on-sat-sunday-to-accept-returns","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार, रविवार को भी खुले रहेंगे आयकर कार्यालय","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
शनिवार, रविवार को भी खुले रहेंगे आयकर कार्यालय
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 24 Jul 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
आयकर दाताओं को रिटर्न भरने के लिए आयकर कार्यालय शनिवार और रविवार को भी सामान्य कार्य अवधि के दौरान खुले रहेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की ओर से जारी आधिकारिक बयान में इस बाबत निर्देश दिए गए हैं। आयकर रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है।
आयकर रिटर्न भरने के लिए जहां भी जरूरत है, वहां अतिरिक्त काउंटर की भी व्यवस्था की गई है। इन काउंटरों पर 26 से 28 जुलाई तथा 30 और 31 जुलाई को आयकर रिटर्न भरने की सुविधा उपलब्ध होगी।