फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Huge litigation in I-T dept: CBDT creates over 200 new posts

आयकर विभाग में नियुक्त होंगे 200 से अधिक नए कमिश्नर

Mon, 11 Aug 2014 11:36 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 11 Aug 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
Huge litigation in I-T dept: CBDT creates over 200 new posts

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आयकर विभाग में कानूनी विवादों की निस्तारण प्रणाली में तेजी लाने के लिए 240 से अधिक नए कमिश्नर (अपील्स) पदों का सृजन किया है। कानूनी मुकदमेबाजी के चलते करीब 4 लाख करोड़ रुपये का टैक्स राजस्व अटका है।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाल ही में विभाग में 243 कमिश्नर आईटी (अपील्स) पदों का सृजन किया गया है। यह पद मौजूदा समान 360 पदों के अतिरिक्त होंगे। इनकी नियुक्ति आयकर कैडर के आईआरएस अधिकारियों की स्थिति में की जाएगी।
विज्ञापन


सीबीडीटी आयकर विभाग की शीर्ष नीति-निर्धारक संस्था है। सीबीडीटी ने कानूनी विवादों को निपटाने वाली विंग को बेहतर बनाने के चरणबद्ध कदम उठाए हैं। विभाग के इस विंग की आलोचना न केवल अदालतों से हुई बल्कि सीएजी की रिपोर्ट में इस पर सवाल उठाए गए। मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया इन नए अधिकारियों की नियुक्ति जल्द ही कर दी जाएगी। इनके चालू वित्त वर्ष के भीतर ही कार्य शुरू कर देने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि आयकरदाता आईटी डिमांड के खिलाफ अपील करना चाहता है, तो शिकायत निपटान के लिए उसे सबसे पहले सीआईटी (अपील्स) कार्यालय में संपर्क करना होता है। इस कार्यालय में शिकायतों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर सीबीडीटी ने हाल ही में आयकर विभाग की मौजूदा कानूनी विवाद निस्तारण प्रणाली की दक्षता जांचने के लिए एक छह सदस्यीय पैनल समिति का गठन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed